फोल्डर क्या है फोल्डर की परिभाषा प्रकार उपयोग फायदे फाइल और फोल्डर में अंतर तथा Windows में नया फोल्डर कैसे बनाएं आसान हिंदी में पूरी जानकारी
फोल्डर क्या है Folder in Hindi
यदि आपने कभी कंप्यूटर लैपटॉप या मोबाइल का उपयोग किया है, तो आपने Folder शब्द अवश्य सुना होगा। जब भी हम किसी फोटो वीडियो PDF MS Word फ़ाइल या अन्य दस्तावेज़ को व्यवस्थित तरीके से रखते हैं, तो उसके लिए फोल्डर का उपयोग करते हैं।
सरल शब्दों में कहें तो फोल्डर एक डिजिटल कंटेनर Container होता है, जिसमें हम अपनी विभिन्न प्रकार की फाइलों और अन्य फोल्डरों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से रख सकते हैं।
जिस प्रकार घर में कपड़े रखने के लिए अलमारी और उसमें अलग अलग सामान रखने के लिए दराज होती हैं, उसी प्रकार कंप्यूटर में डेटा को व्यवस्थित रखने के लिए फोल्डर बनाए जाते हैं।
आज के समय में फोल्डर का ज्ञान प्रत्येक कंप्यूटर उपयोगकर्ता के लिए आवश्यक है। चाहे आप छात्र हों शिक्षक ऑफिस कर्मचारी ब्लॉगर या किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, फोल्डर का सही उपयोग आपके कार्य को आसान और व्यवस्थित बना देता है।
फ़ोल्डर की परिभाषा DefIntion of Folder
फोल्डर कंप्यूटर की एक विशेष डायरेक्टरी Directory होती है, जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की फाइलों तथा अन्य सब फोल्डरों को व्यवस्थित रूप से संग्रहित (Store) करने के लिए किया जाता है।
फोल्डर स्वयं कोई डेटा नहीं होता, बल्कि वह डेटा को व्यवस्थित रखने का माध्यम होता है।
उदाहरण के लिए यदि आपके पास 500 फोटो हैं, तो आप उन्हें अलग अलग फोल्डर जैसे
Family Photos
Birthday Photos
College Photos
Office Photos
में रख सकते हैं। इससे किसी भी फोटो को ढूंढना आसान हो जाता है।
फ़ोल्डर का इतिहास
कंप्यूटर के शुरुआती समय में डेटा को व्यवस्थित रखना कठिन था। जैसे-जैसे कंप्यूटर में अधिक फाइलें बनने लगीं, उन्हें अलग अलग स्थान पर रखने के लिए डायरेक्टरी सिस्टम विकसित किया गया।
बाद में Microsoft Windows Linux और ma cos जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में इसी डायरेक्टरी को आसान भाषा में Folder कहा जाने लगा। आज लगभग हर ऑपरेटिंग सिस्टम फोल्डर की सुविधा प्रदान करता है।
फ़ोल्डर क्यों आवश्यक है l
यदि कंप्यूटर में फोल्डर न हों तो हजारों फाइलें एक ही स्थान पर दिखाई देंगी। इससे किसी भी दस्तावेज़ को ढूंढना बहुत कठिन हो जाएगा।
फोल्डर की सहायता से
सभी फाइलें व्यवस्थित रहती हैं।
आवश्यक दस्तावेज़ जल्दी मिल जाते हैं।
समय की बचत होती है।
डेटा सुरक्षित रहता है।
बैकअप लेना आसान हो जाता है।
फोल्डर की विशेषताएं
फोल्डर की कई महत्वपूर्ण विशेषताएं होती हैं।
डेटा को व्यवस्थित रखता है l
फोल्डर का सबसे बड़ा कार्य डेटा को व्यवस्थित रखना है।
कई प्रकार की फाइलें रख सकता है l
एक ही फोल्डर में आप
फोटो
वीडियो
ऑडियो
Word
Excel
PowerPoint
ZIP File
आदि रख सकते हैं।
सब फ़ोल्डर बना सकते हैं l
एक फोल्डर के अंदर दूसरा फोल्डर बनाया जा सकता है।
उदाहरण
Documents
Computer Notes
MS Word
Excel
PDF Notes
इस प्रकार डेटा और अधिक व्यवस्थित हो जाता है।
आसानी से कॉपी और मूव किया जा सकता है l
पूरे फोल्डर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से कॉपी या मूव किया जा सकता है।
Rename किया जा सकता है l
आप अपनी आवश्यकता के अनुसार फोल्डर का नाम कभी भी बदल सकते हैं।
फ़ोल्डर के प्रकार
हालांकि सामान्य उपयोगकर्ता सभी को फोल्डर ही कहते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से इनके कई प्रकार होते हैं।
Root Folder
यह किसी ड्राइव का मुख्य फोल्डर होता है।
जैसे
C Drive
D Drive
E Drive
इनके अंदर अन्य फोल्डर होते हैं।
Parent Folder
जिस फोल्डर के अंदर अन्य फोल्डर होते हैं, उसे Parent Folder कहते हैं।
उदाहरण
Computer Course
Windows
MS Word
Excel
यहां Computer Course Parent Folder है।
Sub Folder
जो फोल्डर किसी दूसरे फोल्डर के अंदर बनाया जाता है, उसे Sub Folder कहते हैं।
System Folder
ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा बनाए गए विशेष फोल्डर System Folder कहलाते हैं।
जैसे
Windows
Program Files
Users
इन फोल्डरों में सिस्टम की महत्वपूर्ण फाइलें होती हैं।
फ़ोल्डर के उपयोग आज लगभग हर डिजिटल कार्य में फोल्डर का उपयोग किया जाता है।
शिक्षा में
नोट्स रखने के लिए
PDF संग्रहित करने के लिए
प्रोजेक्ट फाइल रखने के लिए
ऑफिस में
कर्मचारी रिकॉर्ड
बिल
रिपोर्ट
प्रेजेंटेशन
व्यावसाय में
ग्राहक डेटा
अकाउंट रिकॉर्ड
GST दस्तावेज़
व्यतिगत उपयोग
फोटो
वीडियो
गाने
प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड की स्कैन कॉपी
Windows में नया Folder कैसे बनाएं
Windows में नया फोल्डर बनाना बहुत आसान है।
तरीका
Desktop पर जाएं
Mouse से Right Click करें।
New पर क्लिक करें।
Folder चुनें।
नया नाम लिखें।
Enter दबाएं
तरीका Shortcut key
Ctrl + Shift + N
यह Windows में नया Folder बनाने की सबसे तेज़ Shortcut Key है।
फ़ोल्डर का आइकन कैसा होता है l
अधिकांश ऑपरेटिंग सिस्टम में फोल्डर का आइकन पीले रंग Yellow Folder Icon का होता है।
जब उसके अंदर फाइलें होती हैं, तब भी उसका मूल आइकन लगभग वही रहता है। उपयोगकर्ता चाहें तो उसका आइकन बदल भी सकते हैं।
क्या मोबाइल में भी Folder होते हैं l
हां
Android और iPhone दोनों में फोल्डर बनाए जा सकते हैं।
मोबाइल में फोल्डर का उपयोग निम्न कार्यों के लिए किया जाता है l
फोटो व्यवस्थित रखने के लिए
डॉक्यूमेंट संग्रहित करने के लिए
ऐप्स को समूह में रखने के लिए
File Manager के माध्यम से डेटा प्रबंधन के लिए
यही कारण है कि आज हर स्मार्टफोन उपयोगकर्ता भी फोल्डर का उपयोग करता है।
फोल्डर और फाइल में क्या अंतर है l
कई नए कंप्यूटर उपयोगकर्ता फोल्डर और फाइल को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग अलग होते हैं।
फाइल File वह होती है जिसमें वास्तविक डेटा जैसे टेक्स्ट फोटो वीडियो ऑडियो या अन्य जानकारी होती है।
फोल्डर Folder वह स्थान होता है जहां इन फाइलों और अन्य फोल्डरों को व्यवस्थित करके रखा जाता है।
उदाहरण के लिए यदि आपके पास 100 फोटो हैं, तो प्रत्येक फोटो एक फाइल है, जबकि उन सभी फोटो को रखने वाला Vacation Photos नाम का फोल्डर एक फोल्डर है।
सरल भाषा में कहें तो फाइल में जानकारी होती है, जबकि फोल्डर उस जानकारी को व्यवस्थित रखने का माध्यम होता है।
फ़ोल्डर के प्रमुख फायदे
फोल्डर का उपयोग करने से कंप्यूटर पर काम करना आसान और तेज़ हो जाता है।
डेटा व्यवस्थित रहता है l
जब फाइलें अलग अलग फोल्डरों में रखी जाती हैं, तो कंप्यूटर साफ सुथरा और व्यवस्थित दिखाई देता है।
फ़ाइल जल्दी खोजी जा सकती है l
यदि आपने सभी दस्तावेज अलग फोल्डरों में रखे हैं, तो किसी भी फाइल को कुछ सेकंड में खोजा जा सकता है।
समय की बचत होती है l व्यवस्थित फोल्डर होने से बार-बार फाइल ढूंढना में समय बर्बाद नहीं होता।
बैकअप लेना आसान होता है l
पूरे फोल्डर को एक साथ USB Drive External Hard Disk या Cloud Storage में कॉपी किया जा सकता है।
डेटा साझा करना आसान होता है l
यदि आपको किसी को सभी प्रोजेक्ट फाइल भेजनी हों, तो अलग अलग फाइल भेजने के बजाय पूरा फोल्डर भेजा जा सकता है।
काम करने की गति बढ़ती है l व्यवस्थित डेटा होने से कार्य अधिक तेज़ी और आसानी से पूरा होता है।
फ़ोल्डर के कुछ नुकसान
हालांकि फोल्डर बहुत उपयोगी हैं, लेकिन गलत तरीके से उपयोग करने पर कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।
बहुत अधिक फोल्डर बनने से भ्रम हो सकता है।
गलत नाम रखने पर फाइल ढूंढना कठिन हो सकता है।
गलती से पूरा फोल्डर Delete होने पर सभी फाइलें हट सकती हैं।
यदि बैकअप न हो, तो महत्वपूर्ण डेटा खो सकता है।
फ़ोल्डर पर किए जाने वाले सामान्य कार्य कंप्यूटर उपयोग करते समय फोल्डर पर कई प्रकार के कार्य किए जाते हैं।
नया फ़ोल्डर बनाना नई फाइलों को व्यवस्थित रखने के लिए नया फोल्डर बनाया जाता है।
Rename करना
पुराने नाम को बदलकर नया नाम देना।
उदाहरण
New Folder Computer Notes
Copy करना
को
यदि किसी फोल्डर की दूसरी कॉपी बनानी हो तो Copy विकल्प का उपयोग किया जाता है।
शॉर्टकट:
Ctrl + C
फिर
Ctrl + V
Move करना
एक स्थान से दूसरे स्थान पर फोल्डर ले जाना।
Delete करना
जिस फोल्डर की आवश्यकता नहीं हो, उसे Delete किया जा सकता है।
शॉर्टकट:
Delete
या
Shift + Delete
ध्यान रखें Shift + Delete करने पर फोल्डर Recycle Bin में नहीं जाता।
Restore करना
यदि फोल्डर गलती से Delete हो गया है और Recycle Bin में मौजूद है, तो उसे Restore किया जा सकता है।
फ़ोल्डर का नाम कैसे रखें अच्छा नाम रखने से फाइलें बाद में आसानी से मिल जाती हैं।
उदाहरण
Computer Course
MS Word Notes
Excel Practice
Government Documents
Passport Copy
Family Photos 2026
ऐसे नाम रखने से फोल्डर का उद्देश्य तुरंत समझ में आ जाता है।
अच्छे फ़ोल्डर बनाने के नियम यदि आप कंप्यूटर का नियमित उपयोग करते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
फोल्डर का नाम स्पष्ट रखें।
अनावश्यक फोल्डर न बनाएं।
एक ही प्रकार की फाइलें एक ही फोल्डर में रखें।
समय समय पर पुराने फोल्डर की सफाई करें।
महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप रखें।
जरूरत के अनुसार Sub Folder बनाएं।
फ़ोल्डर को सुरक्षित कैसे रखें l यदि आपके फोल्डर में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं, तो उनकी सुरक्षा भी आवश्यक है।
पासवर्ड लगाएं
ZIP या अन्य सॉफ्टवेयर की मदद से पासवर्ड सुरक्षित फोल्डर बनाया जा सकता है।
बैकअप रखें
महत्वपूर्ण फोल्डर की कॉपी हमेशा External Drive या Cloud Storage में रखें।
एंटीवायरस का उपयोग करें Virus कई बार फोल्डर को Hidden या Corrupt कर देते हैं।
अनजान फाइल डाउनलोड न करें इंटरनेट से डाउनलोड की गई संदिग्ध फाइलें वायरस ला सकती हैं।
फ़ोल्डर Hidden क्यों हो जाता है l कई बार उपयोगकर्ताओं को लगता है कि उनका फोल्डर गायब हो गया है।
इसके कुछ सामान्य कारण है l
वायरस संक्रमण
Hidden Attribute चालू होना
गलती से Delete होना
Storage में खराबी
File Explorer की सेटिंग बदल जाना
ऐसी स्थिति में Hidden Files का विकल्प चालू करके फोल्डर देखा जा सकता है।
फ़ोल्डर का बैकअप कैसे लें
फोल्डर का बैकअप लेना बहुत आसान है।
फोल्डर चुनें।
Copy करें।
USB Drive, External Hard Disk या Cloud Storage में Paste करें।
इससे डेटा सुरक्षित रहता है और कंप्यूटर खराब होने पर भी आसानी से वापस प्राप्त किया जा सकता है।
फील्डर से संबंधित सामान्य समस्याएं
कई बार उपयोगकर्ताओं को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है l
Folder Open नहीं हो रहा।
Folder Delete नहीं हो रहा।
Folder Hidden हो गया।
Folder का नाम नहीं बदल रहा।
Folder Corrupt हो गया।
Folder में मौजूद फाइलें दिखाई नहीं दे रहीं।
इनमें से अधिकांश समस्याएं वायरस हार्ड डिस्क की खराबी या गलत सिस्टम सेटिंग के कारण होती हैं।
विद्यार्थियों के लिए फोल्डर का महत्व यदि आप छात्र हैं, तो फोल्डर का सही उपयोग आपकी पढ़ाई को व्यवस्थित बना सकता है।
आप विषयवार फोल्डर बना सकते हैं, जैसे
हिंदी
अंग्रेज़ी
गणित
कंप्यूटर
विज्ञान
इसी प्रकार प्रत्येक विषय के अंदर नोट्स असाइनमेंट और प्रोजेक्ट अलग अलग Sub Folder में रखे जा सकते हैं।
इससे परीक्षा के समय आवश्यक सामग्री तुरंत मिल जाती है।
फोल्डर का सही उपयोग कैसे करें
यदि आप चाहते हैं कि आपका कंप्यूटर हमेशा व्यवस्थित रहे तो फोल्डर का सही तरीके से उपयोग करना बहुत जरूरी है। कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने डेटा को सुरक्षित और आसानी से खोजने योग्य बना सकते हैं।
प्रत्येक विषय या कार्य के लिए अलग फोल्डर बनाएं।
फोल्डर का नाम स्पष्ट और अर्थपूर्ण रखें।
एक ही प्रकार की फाइलों को एक ही फोल्डर में रखें।
समय-समय पर अनावश्यक फोल्डर और फाइलों को हटाएं
महत्वपूर्ण फोल्डर का नियमित बैकअप लें।
आवश्यकता पड़ने पर सब-फोल्डर Sub Folder का उपयोग करें
इन आदतों से आपका कंप्यूटर साफ-सुथरा रहेगा और काम करने की गति भी बढ़ेगी।
दैनिक जीवन में फ़ोल्डर के उपयोग के उदाहरण आज लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में फोल्डर का उपयोग करता है।
छात्रों के लिए
नोट्स
प्रोजेक्ट
असाइनमेंट
ई-बुक्स
शिक्षकों के लिए
प्रश्नपत्र
रिजल्ट
प्रेजेंटेशन
अध्ययन सामग्री
ऑफिस कर्मचारियों के लिए
रिपोर्ट
एक्सेल शीट
क्लाइंट डेटा
ऑफिस दस्तावेज़
व्यवसायियों के लिए
बिल
GST रिकॉर्ड
ग्राहकों की जानकारी
बैंक दस्तावेज़
सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए
परिवार की फोटो
वीडियो
आधार कार्ड की कॉपी
पैन कार्ड
पासपोर्ट
महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र
फ़ोल्डर से जुड़े महत्वपूर्ण शार्टकट
Windows में फोल्डर पर काम करते समय ये शॉर्टकट बहुत उपयोगी होते हैं।
Ctrl + Shift + N नया फोल्डर बनाना
Ctrl + C कॉपी करना
Ctrl + V पेस्ट करना
Ctrl + X कट (Move) करना
Ctrl + A सभी फाइलें चुनना
F2 फोल्डर का नाम बदलना
Delete फोल्डर हटाना
Shift + Delete अस्थाई रूप से हटाना
Ctrl + Z पिछला कार्य वापस करना
इन शॉर्टकट की मदद से आप तेज़ी से काम कर सकते हैं।
फ़ोल्डर से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न प्रश्न FAQS
फ़ोल्डर क्या है l फोल्डर कंप्यूटर का एक डिजिटल कंटेनर होता है, जिसमें फाइलें और अन्य फोल्डर व्यवस्थित रूप से रखे जाते हैं।
फ़ाइल और फ़ोल्डर में क्या अंतर है l फाइल में वास्तविक डेटा होता है, जबकि फोल्डर उस डेटा को व्यवस्थित रखने का स्थान होता है।
क्या एक फ़ोल्डर के अंतर दूसरा फ़ोल्डर बनाया जा सकता है l हां इसे सब फोल्डर Sub Folder कहा जाता है।
नया फ़ोल्डर बनाने की शार्टकट कुंजी क्या है l Windows में Ctrl + Shift + N दबाकर नया फोल्डर बनाया जा सकता है।
क्या मोबाइल में भी फ़ोल्डर होते हैं l
हां Android और iPhone दोनों में फोल्डर बनाए जा सकते हैं। इनका उपयोग फोटो दस्तावेज़ और ऐप्स को व्यवस्थित रखने के लिए किया जाता है।
फ़ोल्डर डिलीट होने पर क्या वापस मिल सकता है l
यदि फोल्डर Recycle Bin में है, तो उसे Restore किया जा सकता है। यदि स्थाई रूप से Delete हो गया है, तो बैकअप या डेटा रिकवरी सॉफ़्टवेयर की आवश्यकता पड़ सकती है।
फ़ोल्डर का उपयोग क्यों किया जाता है l फोल्डर का उपयोग डेटा को व्यवस्थित रखने फाइलों को जल्दी खोजने और कंप्यूटर पर काम को आसान बनाने के लिए किया जाता है।
क्या फोल्डर का नाम बदला जा सकता है l हां किसी भी फोल्डर का नाम कभी भी बदला जा सकता है।
परीक्षा और इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
फोल्डर क्या है l
फोल्डर की परिभाषा लिखिए
फोल्डर के मुख्य उपयोग क्या है l
फाइल और फोल्डर में अंतर बताइए
सब फोल्डर क्या होता है l
Windows में नया फोल्डर कैसे बनाते हैं l
फोल्डर के लाभ लिखिए
फोल्डर का बैकअप कैसे लेते हैं l
फोल्डर का नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है l
फोल्डर और डायरेक्टरी में क्या संबंध है l
निष्कर्ष Conclusion
अब आप समझ गए होंगे कि फोल्डर क्या है और यह कंप्यूटर में क्यों इतना महत्वपूर्ण है। फोल्डर केवल फाइलें रखने का स्थान नहीं है, बल्कि यह डेटा को व्यवस्थित, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी तरीका है।
चाहे आप छात्र हों शिक्षक ऑफिस कर्मचारी, ब्लॉगर या सामान्य कंप्यूटर उपयोग कर्ता आप फोल्डरों का सही उपयोग करते हैं, तो आपका काम अधिक तेज़ सरल और व्यवस्थित हो जाता है।
यदि आप कंप्यूटर सीखना शुरू कर रहे हैं, तो सबसे पहले फाइल और फोल्डर का सही उपयोग सीखें। यही कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आगे की पढ़ाई में भी बहुत काम आता है।
फाइल क्या है परिभाषा प्रकार उपयोग और पूरी जानकारी हिंदी में 2026

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com