कंप्यूटर वायरस क्या है l जानिए कंप्यूटर वायरस के प्रकार लक्षण नुकसान बचाव के तरीके Antivirus की भूमिका और वायरस हटाने की पूरी जानकारी आसान हिंदी में
कंप्यूटर वायरस क्या है l
आज के समय में लगभग हर व्यक्ति कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल का उपयोग करता है। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साथ साइबर खतरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इन्हीं खतरों में सबसे आम और सबसे खतरनाक नाम कंप्यूटर वायरस का है।
अगर आपने कभी सुना है कि किसी का कंप्यूटर अचानक धीमा हो गया फाइलें अपने आप गायब हो गईं या सिस्टम बार बार हैंग होने लगा तो इसकी एक बड़ी वजह कंप्यूटर वायरस हो सकता है।
लेकिन सवाल यह है कि कंप्यूटर वायरस क्या है यह कैसे काम करता है, कैसे फैलता है और इससे अपने कंप्यूटर को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है? इस लेख में आपको इन सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में मिलेंगे।
यदि आप कंप्यूटर सीख रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
कंप्यूटर वायरस क्या है l Computer Virus in Hindi
कंप्यूटर वायरस एक हानिकारक Malicious प्रोग्राम या कोड होता है, जिसे इस तरह बनाया जाता है कि वह कंप्यूटर में प्रवेश करके उसकी फाइलों प्रोग्रामों और ऑपरेटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा सके
जिस प्रकार इंसानों के शरीर में वायरस प्रवेश करके बीमारी फैलाते हैं, उसी प्रकार कंप्यूटर वायरस भी कंप्यूटर के अंदर जाकर उसकी कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है।
यह वायरस स्वयं को दूसरी फाइलों में जोड़ लेता है और धीरे-धीरे पूरे सिस्टम में फैल जाता है।
सरल शब्दों में कहें तो
कंप्यूटर वायरस एक ऐसा प्रोग्राम है जो कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने डेटा चोरी करने या सिस्टम को खराब करने के उद्देश्य से बनाया जाता है।
कंप्यूटर वायरस की परिभाषा
कंप्यूटर वायरस एक ऐसा दुर्भना पूर्ण Malicious सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो किसी फाइल या प्रोग्राम से जुड़कर स्वयं की प्रतिलिपि Copy बनाता है और अन्य फाइलों में फैलकर कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।
कंप्यूटर वायरस का इतिहास जब कंप्यूटर का उपयोग बढ़ने लगा, तब कुछ लोगों ने ऐसे प्रोग्राम बनाना शुरू किए जो कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकें
वर्ष 1971 में पहला कंप्यूटर वायरस जैसा प्रोग्राम Creeper बनाया गया।
बाद में 1986 में पहला व्यापक रूप से फैलने वाला वायरस Brain Virus सामने आया।
इसे पाकिस्तान के दो भाइयों ने बनाया था।
इसके बाद हजारों प्रकार के वायरस विकसित हुए।
आज के समय में वायरस पहले की तुलना में अधिक खतरनाक हो चुके हैं क्योंकि अब वे इंटरनेट के माध्यम से पूरी दुनिया में कुछ ही मिनटों में फैल सकते हैं।
कंप्यूटर वायरस कैसे काम करता है l
जब वायरस किसी कंप्यूटर में प्रवेश करता है, तब वह सीधे नुकसान नहीं पहुंचाता है
सबसे पहले वह
किसी फाइल से जुड़ जाता है।
अपनी कॉपी बनाता है।
अन्य फाइलों में फैलता है।
सिस्टम की गतिविधियों पर नजर रखता है।
अवसर मिलने पर डेटा नष्ट करना या चोरी करना शुरू कर देता है।
यही कारण है कि कई बार वायरस लंबे समय तक छिपा रहता है और उपयोगकर्ता को पता भी नहीं चलता।
कंप्यूटर वायरस कैसे फैलता है l
आज के समय में वायरस फैलने के कई तरीके हैं।
संक्रमित USB या pen Drive
यदि किसी वायरस वाले कंप्यूटर की पेन ड्राइव दूसरे कंप्यूटर में लगाई जाती है, तो वायरस आसानी से नए सिस्टम में पहुंच सकता है।
इंटरनेट डाउनलोड
कई लोग इंटरनेट से Crack Software Free Games Movies या Pirated Software डाउनलोड करते हैं l इन फाइलों में वायरस छिपा हो सकता है।
ईमेल अटैचमेंट यदि किसी अनजान व्यक्ति की ईमेल में आए अटैचमेंट को बिना जांचे खोल दिया जाए, तो वायरस कंप्यूटर में प्रवेश कर सकता है।
फर्जी वेबसाइट
कुछ वेबसाइटें वायरस फैलाने के उद्देश्य से बनाई जाती है l ऐसी वेबसाइट पर जाने या फाइल डाउनलोड करने से वायरस आ सकता है।
नेटवर्क शेयरिंग यदि एक नेटवर्क में कई कंप्यूटर जुड़े हैं, तो वायरस एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भी फैल सकता है।
पायरेटेड सॉफ्टवेयर
Crack Software और Key Generator का उपयोग करना वायरस आने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
कंप्यूटर वायरस की मुख्य विशेषताएं
कंप्यूटर वायरस की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है l
स्वयं की कॉपी बना सकता है।
अन्य फाइलों में फैल सकता है।
कंप्यूटर की गति कम कर देता है।
डेटा नष्ट कर सकता है।
डेटा चोरी कर सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।
बिना अनुमति के कार्य करता है।
कई बार उपयोगकर्ता को पता भी नहीं चलता।
कंप्यूटर वायरस के लक्षण
यदि आपके कंप्यूटर में वायरस आ गया है, तो निम्न संकेत दिखाई दे सकते हैं l
कंप्यूटर बहुत धीमा हो जाना
यदि पहले आपका कंप्यूटर तेज चलता था लेकिन अचानक बहुत धीमा हो गया है, तो यह वायरस का संकेत हो सकता है।
बार बार हैंग होना कंप्यूटर का बार-बार फ्रीज होना वायरस का सामान्य लक्षण है।
अपने आप Restart होना
यदि कंप्यूटर बिना कारण अपने आप Restart होने लगे तो वायरस की संभावना रहती है।
फाइलें गायब होना वायरस कई बार महत्वपूर्ण फाइलों को Delete या Hide कर देता है।
अजीब Error Message बार बार Error दिखना भी वायरस का संकेत हो सकता है।
अनचाहे विज्ञापन Pop up
यदि इंटरनेट उपयोग करते समय लगातार Pop-up आने लगें, तो यह Malware या वायरस हो सकता है।
Antivirus बंद हो जाना कुछ वायरस Antivirus को भी बंद कर देते हैं ताकि उन्हें हटाया न जा सके।
कंप्यूटर वायरस से होने वाले नुकसान यदि समय रहते वायरस को नहीं हटाया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
डेटा नष्ट होना
महत्वपूर्ण Documents, Photos और Videos हमेशा के लिए Delete हो सकते हैं।
डेटा चोरी होना
वायरस आपकी Personal Information, Password और बैंकिंग जानकारी चोरी कर सकता है।
सिस्टम खराब होना ऑपरेटिंग सिस्टम ठीक से काम करना बंद कर सकता है।
कंप्यूटर की स्पीड कम होना सिस्टम बहुत Slow हो जाता है।
हार्ड डिस्क प्रभावित होना कुछ वायरस हार्ड डिस्क के Boot Sector को भी नुकसान पहुंचा देते हैं।
आर्थिक नुकसान
यदि वायरस Ransomware है तो वह आपकी फाइलों को लॉक करके पैसे मांग सकता है।
कंप्यूटर वायरस एक हानिकारक प्रोग्राम है जो कंप्यूटर में प्रवेश करके फाइलों और सिस्टम को नुकसान पहुंचता है l
क्या हर वायरस खतरनाक होता है l
अधिकांश वायरस किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचते हैं l लेकिन कुछ वायरस बहुत अधिक खतरनाक होते हैं और पूरा डेटा नष्ट कर सकते हैं।
कंप्यूटर वायरस के प्रकार Types of Computer Virus in Hindi
हर वायरस का काम एक जैसा नहीं होता। कुछ वायरस केवल फाइलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि कुछ डेटा चोरी करते हैं, कुछ सिस्टम को लॉक कर देते हैं और कुछ इंटरनेट के माध्यम से तेजी से फैलते हैं।
आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।
File Infector Virus
यह सबसे सामान्य प्रकार का कंप्यूटर वायरस है।
यह वायरस कंप्यूटर की .exe, .com और अन्य प्रोग्राम फाइलों से जुड़ जाता है। जैसे ही उपयोगकर्ता उस प्रोग्राम को खोलता है, वायरस सक्रिय होकर अन्य फाइलों में फैलने लगता है।
विशेषताएं
प्रोग्राम फाइलों को संक्रमित करता है।
तेजी से अन्य फाइलों में फैलता है।
कंप्यूटर की गति कम कर देता है।
कई बार सॉफ्टवेयर काम करना बंद कर देते हैं।
बूट सेक्टर वायरस यह वायरस हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव के Boot Sector को संक्रमित करता है।
जब कंप्यूटर चालू होता है, तब सबसे पहले Boot Sector पढ़ा जाता है। यदि यही संक्रमित हो जाए, तो पूरा सिस्टम प्रभावित हो सकता है।
नुक्सान
कंप्यूटर स्टार्ट नहीं होता।
बार बार Restart होता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम लोड नहीं होता।
डेटा तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
मैक्रो वायरस
यह वायरस मुख्य रूप से Microsoft Word Excel और PowerPoint जैसी फाइलों में छिपा रहता है।
यदि संक्रमित डॉक्यूमेंट खोला जाए तो वायरस सक्रिय होकर अन्य दस्तावेजों में फैल सकता है।
यह कहां मिलता है l
Word Document
Excel File
PowerPoint Presentation
Multipartite virus
यह वायरस एक साथ कई जगह हमला करता है।
यह Boot Sector और Program Files दोनों को संक्रमित कर सकता है।
इसे हटाना सामान्य वायरस की तुलना में अधिक कठिन होता है।
रेज़िडेंट वायरस
यह वायरस कंप्यूटर की RAM Memory में छिप जाता है।
जब तक कंप्यूटर चालू रहता है, यह सक्रिय रहता है और नई फाइलों को संक्रमित करता रहता है l
नुकसान
कंप्यूटर धीमा हो जाता है।
लगातार नई फाइलें संक्रमित होती रहती हैं।
Antivirus से हटाना कठिन हो सकता है।
Direct Action virus
यह वायरस किसी विशेष फाइल को संक्रमित करता है और अपना काम पूरा करने के बाद निष्क्रिय हो जाता है।
हालांकि यह Resident Virus जितना खतरनाक नहीं होता, लेकिन फिर भी डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है।
पॉलिमॉर्फिक वायरस
यह बहुत खतरनाक वायरस माना जाता है।
यह हर बार अपना Code बदल लेता है, जिससे Antivirus इसे आसानी से पहचान नहीं पाता।
विशेषता
बार बार अपना रूप बदलता है।
Antivirus को धोखा देता है।
पहचानना कठिन होता है।
Multipart virus
कुछ वायरस एक से अधिक तरीकों से फैलते हैं।
उदाहरण के लिए
Pen Drive
Network
Internet Download
ऐसे वायरस तेजी से पूरे नेटवर्क में फैल सकते हैं।
Malware क्या होता है l
बहुत से लोग Virus और Malware को एक ही समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
Malware का अर्थ है l
Malicious Software
यानी ऐसा कोई भी सॉफ्टवेयर जिसका उद्देश्य नुकसान पहुंचना हो।
Virus, Worm Trojan Spyware Adware और Ransomware/ये सभी Malware के प्रकार हैं।
इसलिए हर Virus Malware होता है, लेकिन हर Malware वायरस नहीं होता।
Virus और Malware में अंतर कंप्यूटर वायरस
स्वयं की कॉपी बनाता है।
दूसरी फाइलों से जुड़कर फैलता है।
किसी फाइल या प्रोग्राम की आवश्यकता होती है।
मुख्य उद्देश्य सिस्टम को नुकसान पहुंचाना होता है।
Malware
यह एक बड़ा समूह Category है।
इसमें Virus Worm Trojan Spyware आदि शामिल होते हैं।
डेटा चोरी जासूसी विज्ञापन दिखाना सिस्टम लॉक करना जैसे कई काम कर सकता है।
Worm क्या होता है l
Worm एक ऐसा Malware है जिसे किसी फाइल से जुड़ने की आवश्यकता नहीं होती।
यह इंटरनेट या नेटवर्क के माध्यम से स्वयं ही एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में फैल जाता है।
विशेषताएं
बहुत तेजी से फैलता है।
पूरे नेटवर्क को प्रभावित कर सकता है।
इंटरनेट की स्पीड कम कर देता है।
सर्वर को भी प्रभावित कर सकता है।
Trojan Horse क्या होता है l
Trojan ऐसा Malware है जो खुद को किसी उपयोगी Software के रूप में प्रस्तुत करता है।
उदाहरण के लिए
Free Game
Crack Software
Free Movie
Premium App
जैसे ही उपयोगकर्ता इसे इंस्टॉल करता है, Trojan कंप्यूटर में प्रवेश कर जाता है।
नुकसान
Password चोरी करना
बैंकिंग जानकारी चोरी करना
Hacker को Remote Access देना
डेटा कॉपी करना
Spyware क्या होता है l
Spyware का काम उपयोगकर्ता की जासूसी करना होता है।
यह आपकी जानकारी के बिना
Password रिकॉर्ड करता है।
Browsing History देखता है।
Keyboard पर टाइप किए गए शब्द रिकॉर्ड कर सकता है l Keylogger
व्यक्तिगत जानकारी चोरी कर सकता है।
Adware क्या होता है l
Adware लगातार विज्ञापन (Advertisements) दिखाता है।
यदि आपके कंप्यूटर में बिना कारण Pop-up खुलने लगें, तो संभव है कि उसमें Adware मौजूद हो।
Ransomware क्या होता है l
Ransomware आज के समय का सबसे खतरनाक Malware माना जाता है।
यह आपकी सभी फाइलों को Encrypt लॉक कर देता है।
इसके बाद Hacker पैसे मांगता है।
जब तक पैसे नहीं दिए जाते तब तक फाइलें नहीं खुलती
कंप्यूटर वायरस पहचान कैसे करें
यदि आपके कंप्यूटर में निम्न समस्याएं दिखाई दें तो वायरस की संभावना हो सकती है l
कंप्यूटर अचानक बहुत Slow हो जाए।
बार बार Error आए
Antivirus अपने आप बंद हो जाए।
फाइलें अपने आप Delete हो जाएं
Unknown Program दिखाई दें।
Browser का Homepage बदल जाए।
बार-बार Pop-up Ads आएँ।
इंटरनेट का अधिक उपयोग होने लगे।
Task Manager में अज्ञात Process चलती दिखाई दें।
सिस्टम बिना कारण Restart होने लगे।
वास्तविक उदाहरण Real Life Example
मान लीजिए आपने इंटरनेट से एक फ्री वीडियो एडिटर डाउनलोड किया।
वह फाइल देखने में बिल्कुल सामान्य थी।
लेकिन उसमें Trojan Virus छिपा हुआ था।
जैसे ही आपने उसे इंस्टॉल किया
वायरस कंप्यूटर में सक्रिय हो गया।
आपकी सेव की गई Login ID और Password रिकॉर्ड होने लगे।
बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।
कुछ दिनों बाद आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया।
यही कारण है कि हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना चाहिए।
क्या मोबाइल में भी वायरस आ सकता है l
हां यदि आप
Unknown APK डाउनलोड करते हैं।
फर्जी लिंक पर क्लिक करते हैं।
अनजान ऐप इंस्टॉल करते हैं।
संदिग्ध वेबसाइट से फाइल डाउनलोड करते हैं।
तो Android मोबाइल भी Malware से संक्रमित हो सकता है।
नहीं। Virus को फैलने के लिए किसी फाइल की आवश्यकता होती है, जबकि Worm बिना किसी फाइल के स्वयं नेटवर्क के माध्यम से फैल सकता है।
सबसे खतरनाक Malware कौन सा है l
Ransomware को सबसे खतरनाक Malware में से एक माना जाता है क्योंकि यह आपकी फाइलों को लॉक करके फिरौती मांगता है l
कंप्यूटर वायरस से बचाव कैसे करें
कंप्यूटर वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले से सावधानी बरतें। यदि आप कुछ सामान्य सुरक्षा नियमों का पालन करते हैं, तो अधिकांश वायरस से अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकते हैं।
हमेशा विश्वसनीय Anti virus का उपयोग करें
एक अच्छा Antivirus आपके कंप्यूटर को वायरस, मालवेयर और अन्य साइबर खतरों से बचाता है। यह नई फाइलों और डाउनलोड किए गए डेटा को स्कैन करके संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करता है।
ध्यान रखें
Antivirus को हमेशा अपडेट रखें।
समय समय पर Full System Scan करें
केवल लाइसेंस प्राप्त Antivirus का उपयोग करें
ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें
Windows, Linux ma cos के नए अपडेट केवल नए फीचर ही नहीं लाते बल्कि सुरक्षा संबंधी कमजोरियों को भी ठीक करते हैं।
यदि आप लंबे समय तक अपडेट नहीं करते हैं, तो आपका सिस्टम वायरस के लिए आसान लक्ष्य बन सकता है।
केवल भरोसेमंद वेबसाइट से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें
Crack Software Mod Apps और Pirated Programs वायरस फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।
हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें।
अनजान ईमेल और लिंक से सावधान रहें
यदि किसी अनजान व्यक्ति की ईमेल में लिंक या अटैचमेंट हो, तो उसे बिना जांचे न खोलें।
Cyber Criminals अक्सर नकली ईमेल भेजकर वायरस फैलाते हैं।
USB या pen Drive को scan करें
किसी भी बाहरी स्टोरेज डिवाइस को उपयोग करने से पहले Antivirus से Scan करें
मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें
मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए
बड़े और छोटे अक्षर मिलाएं
अंक जोड़ें।
विशेष चिन्ह (! @ # $ %) का उपयोग करें।
एक ही पासवर्ड सभी जगह उपयोग न करें।
FIrewall चालू रखें
Firewall आपके कंप्यूटर और इंटरनेट के बीच सुरक्षा कवच का काम करता है। यह संदिग्ध नेटवर्क गतिविधियों को रोकने में मदद करता है।
नियमित रूप से डेटा का Backup लें
यदि कभी Ransomware हमला कर दे, तो Backup होने पर आप अपनी फाइलें आसानी से वापस प्राप्त कर सकते हैं।
Backup को External Drive या सुरक्षित Cloud Storage में रखें।
Anti virus क्या है l
Antivirus एक सुरक्षा सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर में मौजूद वायरस मालवेयर स्पाइवेयर और अन्य हानिकारक प्रोग्रामों को पहचानने, रोकने और हटाने का काम करता है।
यह लगातार सिस्टम की निगरानी करता है और संदिग्ध फाइल मिलने पर उपयोगकर्ता को चेतावनी देता है।
Anti virus कैसे काम करता है l
Antivirus कई तरीकों से सुरक्षा प्रदान करता है l
फाइल स्कैन करता है।
वायरस की पहचान करता है।
संदिग्ध फाइलों को Quarantine में भेजता है।
संक्रमित फाइलों को हटाता या ठीक करने का प्रयास करता है।
Real-Time Protection प्रदान करता है।
यदि कंप्यूटर में वायरस आ जाए तो क्या करें
यदि आपको संदेह है कि आपके कंप्यूटर में वायरस आ गया है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। निम्नलिखित कदम अपनाएं
इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करें यदि वायरस डेटा भेज रहा है, तो इंटरनेट बंद करने से उसका प्रभाव कम हो सकता है।
Anti virus scan करें पूरा सिस्टम स्कैन करें और संक्रमित फाइलों को हटाएं या Quarantine करें
संदिग्ध सॉफ्टवेयर हटाएं हाल ही में इंस्टॉल किए गए अज्ञात या अविश्वसनीय प्रोग्राम अनइंस्टॉल करें
सभी पासवर्ड बदलें यदि आपको डेटा चोरी होने का संदेह है, तो ईमेल, बैंकिंग और सोशल मीडिया सहित सभी महत्वपूर्ण खातों के पासवर्ड बदल दें।
Backup से डेटा पुनर्स्थापित करे यदि आवश्यक हो, तो सुरक्षित Backup का उपयोग करके डेटा वापस लगाएं
कंप्यूटर वायरस से जुड़े सामान्य भ्रम केवल इंटरनेट चलाने से वायरस आ जाता है l
सच्चाई केवल इंटरनेट चलाने से वायरस नहीं आता। असुरक्षित वेबसाइट फर्जी लिंक और संक्रमित डाउनलोड जोखिम बढ़ाते हैं।
भ्रम Mac Linux में वायरस नहीं आता
सच्चाई इन सिस्टमों में जोखिम अपेक्षाकृत कम हो सकता है, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।
Free Anti virus हमेशा पर्याप्त होता है l
सच्चाई सामान्य उपयोग के लिए Free Antivirus ठीक हो सकता है, लेकिन बेहतर सुरक्षा के लिए उन्नत सुरक्षा सुविधाएं उपयोगी होती हैं।
छात्रों के लिए कंप्यूटर वायरस क्यों जानना जरूरी है l
यदि आप CCC O Level DCA ADCA BCA PG DCA B.Sc Computer Science या अन्य कंप्यूटर कोर्स की तैयारी कर रहे हैं, तो कंप्यूटर वायरस क्या है एक महत्वपूर्ण विषय है।
इसके अलावा यह विषय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे
CCC
NIELIT
SSC
Banking
Railway
Police
State Exams
में भी अक्सर पूछा जाता है।
निष्कर्ष
अब आप अच्छी तरह समझ चुके हैं कि कंप्यूटर वायरस क्या है, यह कैसे काम करता है, कितने प्रकार का होता है, इससे क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
आज के डिजिटल युग में केवल कंप्यूटर चलाना ही पर्याप्त नहीं है,
बल्कि उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। यदि आप नियमित रूप से सिस्टम अपडेट करते हैं, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं,
मजबूत पासवर्ड रखते हैं और समय-समय पर Antivirus से स्कैन करते हैं, तो अधिकांश साइबर खतरों से बच सकते हैं।
याद रखे सुरक्षित कंप्यूटर ही सुरक्षित डेटा की सबसे बड़ी गारंटी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQS
कंप्यूटर वायरस क्या है l कंप्यूटर वायरस एक हानिकारक प्रोग्राम है जो कंप्यूटर की फाइलों और सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।
कंप्यूटर वायरस कैसे फैलता है l USB ईमेल अटैचमेंट इंटरनेट डाउनलोड फर्जी वेबसाइट और संक्रमित नेटवर्क के माध्यम से
क्या मोबाइल में भी वायरस आ सकता है l हां विशेष रूप से असुरक्षित ऐप या फर्जी APK इंस्टॉल करने पर मालवेयर का खतरा हो सकता है।
वायरस और मालवेयर में क्या अंतर है l वायरस मालवेयर का एक प्रकार है, जबकि मालवेयर एक व्यापक श्रेणी है जिसमें वायरस, वर्म, ट्रोजन, स्पाइवेयर आदि शामिल हैं।
क्या Anti virus सभी वायरस हटा सकता है l अधिकांश मामलों में हां लेकिन इसके लिए Antivirus का अपडेट होना और समय पर स्कैन करना आवश्यक है।
सबसे खतरनाक वायरस कौन सा माना जाता है l Ransomware सबसे खतरनाक साइबर खतरों में से एक माना जाता है क्योंकि यह फाइलों को लॉक कर सकता है।
क्या Windows Defender पर्याप्त है l सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए यह अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन सुरक्षित ब्राउजिंग की आदतें भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।
क्या Crack software सुरक्षित होते हैं l नहीं इनमें वायरस या अन्य मालवेयर होने की संभावना अधिक रहती है।
वायरस से डेटा कैसे बचाएं नियमित Backup लें सिस्टम अपडेट रखें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें।
क्या कंप्यूटर वायरस अपने आप हट सकता है नहीं अधिकांश मामलों में Antivirus या अन्य सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होती है।
फोल्डर क्या है Folder in Hindi परिभाषा प्रकार उपयोग और फायदे 2026

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com