कंप्यूटर के भाग क्या है l CPU RAM ROM मदरबोर्ड मॉनिटर कीबोर्ड माउस हार्ड डिस्क SSD और अन्य सभी कंप्यूटर के भागों की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें।
कंप्यूटर के भाग क्या है l पूरी जानकारी
आज के समय में कंप्यूटर हमारी पढ़ाई नौकरी बिजनेस और सरकारी कामों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑनलाइन फॉर्म भरना हो बैंकिंग करनी हो वीडियो एडिटिंग करनी हो या इंटरनेट चलाना हो लगभग हर काम कंप्यूटर की मदद से आसान हो गया है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कंप्यूटर का हम रोज़ उपयोग करते हैं, वह किन-किन भागों से मिलकर बना होता है l
यदि आप कंप्यूटर सीख रहे हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या बेसिक कंप्यूटर कोर्स कर रहे हैं, तो कंप्यूटर के भाग के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। कंप्यूटर के प्रत्येक भाग का अपना अलग कार्य होता है। सभी भाग मिलकर कंप्यूटर को सही तरीके से कार्य करने योग्य बनाते हैं।
इस लेख में हम कंप्यूटर के सभी महत्वपूर्ण भागों के बारे में सरल हिंदी भाषा में विस्तार से जानेंगे।
कंप्यूटर के भाग क्या हैं l
कंप्यूटर के भाग वे सभी हार्डवेयर और आवश्यक उपकरण हैं, जिनकी सहायता से कंप्यूटर इनपुट प्राप्त करता है, डेटा को प्रोसेस करता है, उसे सुरक्षित रखता है और अंत में उपयोगकर्ता को परिणाम दिखाता है।
सरल शब्दों में कहा जाए तो कंप्यूटर के वे सभी हिस्से जो मिलकर कंप्यूटर को कार्य करने योग्य बनाते हैं, उन्हें कंप्यूटर के भाग कहा जाता है l
कंप्यूटर के भागों को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बाँटा जाता है l
हार्डवेयर Hardware
सॉफ्टवेयर Software
हाल कि लेख में हम मुख्य रूप से हार्डवेयर भागों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कंप्यूटर के मुख्य भाग कंप्यूटर के प्रमुख भाग निम्नलिखित
मॉनिटर (Monitor)
CPU (Central Processing Unit)
कीबोर्ड (Keyboard)
माउस (Mouse)
मदरबोर्ड (Motherboard)
RAM
ROM
हार्ड डिस्क / SSD
पावर सप्लाई (SMPS)
स्पीकर
प्रिंटर
स्कैनर
वेबकैम
माइक्रोफोन
नेटवर्क कार्ड
इन सभी भागों का अपना अलग-अलग कार्य होता है।
मॉनिटर Monitor
मॉनिटर कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। इसे कंप्यूटर की स्क्रीन भी कहा जाता है।
जब हम कंप्यूटर में कोई कार्य करते हैं तो उसका परिणाम मॉनिटर पर दिखाई देता है।
उदाहरण वीडियो देखना फोटो देखना इंटरनेट चलना गेम खेलना डॉक्यूमेंट बनाना
आजकल LED और LCD मॉनिटर सबसे अधिक उपयोग किए जाते हैं क्योंकि ये कम बिजली खर्च करते हैं और बेहतर गुणवत्ता प्रदान करते हैं।
मॉनिटर के प्रकार
CRT Monitor
LCD Monitor
LED Monitor
OLED Monitor
CPU central processing unit
CPU को कंप्यूटर का दिमाग (Brain of Computer) कहा जाता है।
यह कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है।
जब भी आप कोई कमांड देते हैं, CPU उसे प्रोसेस करके परिणाम तैयार करता है।
CPU के मुख्य भाग
ALU (Arithmetic Logic Unit)
Control Unit
Memory Unit
CPU जितना तेज होगा, कंप्यूटर उतनी तेजी से कार्य करेगा।
कीबोर्ड keyboard
कीबोर्ड एक Input Device है।
इसका उपयोग कंप्यूटर में डेटा और टेक्स्ट दर्ज करने के लिए किया जाता है।
कीबोर्ड में सामान्यतः 104 या 105 Keys होती हैं।
कीबोर्ड की प्रमुख keys
Alphabet Keys
Number Keys
Function Keys
Arrow Keys
Control Keys
Numeric Keypad
आजकल वायरलेस कीबोर्ड का उपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है।
माउस mouse माउस भी एक इनपुट डिवाइस है l इसकी सहायता से कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी भी आइकन, फाइल या प्रोग्राम को आसानी से नियंत्रित किया जाता है।
माउस के मुख्य बटन
Left Button
Right Button
Scroll Wheel
माउस के प्रकार
Optical Mouse
Laser Mouse
Wireless Mouse
Bluetooth Mouse
मदरबोर्ड Motherboard मदरबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण सर्किट बोर्ड होता है l कंप्यूटर के लगभग सभी भाग मदरबोर्ड से जुड़े रहते हैं l जैसे
CPU
RAM
Hard Disk
SSD
Graphics Card
Power Supply
यदि मदरबोर्ड खराब हो जाए तो पूरा कंप्यूटर कार्य करना बंद कर सकता है।
RAM Random Access memory
RAM कंप्यूटर की अस्थाई (Temporary) मेमोरी होती है।
जब भी आप कोई प्रोग्राम खोलते हैं, वह पहले RAM में लोड होता है।
यदि बिजली चली जाए या कंप्यूटर बंद हो जाए तो RAM का डेटा मिट जाता है।
आजकल सामान्य कंप्यूटर में
8GB RAM
16GB RAM
32GB RAM
सबसे अधिक उपयोग की जाती है।
ROM Read only memory
ROM का पूरा नाम Read Only Memory है। यह कंप्यूटर की अस्थाई (Permanent) मेमोरी होती है। इसमें मौजूद डेटा कंप्यूटर बंद होने के बाद भी सुरक्षित रहता है।
जब कंप्यूटर चालू होता है, तो सबसे पहले ROM में मौजूद निर्देश (Instructions) पढ़े जाते हैं और सिस्टम बूट (Boot) होता है।
ROM की विशेषताएं
यह अस्थाई मेमोरी होती है।
बिजली बंद होने पर भी डेटा सुरक्षित रहता है।
इसमें BIOS और फर्मवेयर जैसे महत्वपूर्ण प्रोग्राम संग्रहीत रहते हैं।
सामान्य उपयोगकर्ता इसे आसानी से बदल नहीं सकता।
ROM के प्रकार
PROM (Programmable Read Only Memory)
EPROM (Erasable Programmable ROM)
EEPROM (Electrically Erasable Programmable ROM)
हार्ड डिस्क Hard Disk
हार्ड डिस्क कंप्यूटर का मुख्य स्टोरेज डिवाइस है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर फोटो वीडियो डॉक्यूमेंट और अन्य फाइलें लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं।यदि RAM अस्थाई री तो हार्ड डिस्क स्थितियों का कार्य करती है।
हार्ड डिस्क की विशेषताएं
डेटा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
बड़ी मात्रा में स्टोरेज उपलब्ध होती है।
बिजली बंद होने पर भी डेटा नहीं मिटता।
इसकी क्षमता GB और TB में मापी जाती है।
सामान्य क्षमता
500 GB
1 TB
2 TB
4 TB
SSD Solid state Drive
आज के समय में SSD हार्ड डिस्क का आधुनिक विकल्प बन चुकी है।
SSD में कोई घूमने वाले पार्ट्स नहीं होते, इसलिए यह हार्ड डिस्क की तुलना में कहीं अधिक तेज होती है।
SSD के फायदे
कंप्यूटर जल्दी चालू होता है।
सॉफ्टवेयर तेजी से खुलते हैं।
कम बिजली की खपत होती है।
अधिक टिकाऊ होती है।
आवाज नहीं करती।
यदि आप नया कंप्यूटर खरीद रहे हैं, तो SSD वाला सिस्टम बेहतर माना जाता है।
SMPS Switch Mode power Supply
SMPS कंप्यूटर को बिजली (Power) उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण भाग है।
यह मुख्य बिजली सप्लाई (220V AC) को कंप्यूटर के विभिन्न भागों के अनुसार अलग-अलग वोल्टेज में बदलता है।
SMPS का कार्य
CPU को बिजली देना
मदरबोर्ड को बिजली देना
हार्ड डिस्क और SSD को बिजली देना
फैन और अन्य हार्डवेयर को बिजली देना
यदि SMPS खराब हो जाए तो कंप्यूटर चालू नहीं होगा।
स्पीकर Speaker
स्पीकर एक Output Device है। इसकी सहायता से कंप्यूटर की आवाज़ सुनी जाती है।
स्पीकर का उपयोग
गाने सुनना
ऑनलाइन क्लास
वीडियो देखना
गेम खेलना
वीडियो कॉल
आजकल Bluetooth और USB स्पीकर भी काफी लोकप्रिय हैं।
Printer 🖨️
प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है, जिसका उपयोग डिजिटल जानकारी को कागज़ पर छापने के लिए किया जाता है।
प्राइंटर प्रमुख प्रकार Inkjet printer
घरों में सबसे अधिक उपयोग
रंगीन प्रिंटिंग
कम कीमत
Laser printer
ऑफिस में अधिक उपयोग
तेज प्रिंटिंग
कम लागत में अधिक प्रिंट
Dot Matrix printer
बैंक और बिल प्रिंटिंग में उपयोग
मल्टी कॉपी प्रिंटिंग
स्कैनर एक Input Device है l स्कैनर Scanner यह कागज़ पर मौजूद फोटो या दस्तावेज़ को डिजिटल रूप में बदल देता है।
स्कैनर का उपयोग
दस्तावेज़ स्कैन करना
आधार कार्ड स्कैन करना
फोटो स्कैन करना
PDF बनाना
वेबकैम Webcam
वेबकैम एक इनपुट डिवाइस है, जो वीडियो रिकॉर्ड करने और वीडियो कॉल करने के लिए उपयोग किया जाता है।
वेबकैम का उपयोग
Zoom मीटिंग
Google Meet
ऑनलाइन इंटरव्यू
ऑनलाइन क्लास
YouTube वीडियो रिकॉर्डिंग
आज अधिकांश लैपटॉप में वेबकैम पहले से लगा होता है।
माइक्रोफोन Microphone माइक्रोफोन भी एक इनपुट डिवाइस है।इसका उपयोग आवाज़ रिकॉर्ड करने और कंप्यूटर तक पहुंचने के लिए किया जाता है।
उपयोग
ऑनलाइन क्लास
वीडियो रिकॉर्डिंग
वॉइस चैट
पॉडकास्ट
Voice Search
नेटवर्क कार्ड Network interface Card NIC
नेटवर्क कार्ड कंप्यूटर को इंटरनेट या अन्य कंप्यूटरों से जोड़ने का कार्य करता है।आजकल अधिकांश मदरबोर्ड में NIC पहले से मौजूद होता है।
प्रकार
Wired LAN Card
Wireless Wi-Fi Card
UPS Uninterrutible power supply
UPS बिजली जाने पर कुछ समय तक कंप्यूटर को बैकअप देता है।
UPS के फायदे
डेटा सुरक्षित रहता है।
अचानक सिस्टम बंद नहीं होता।
हार्डवेयर की सुरक्षा होती है।
बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाव होता है।
कंप्यूटर के पोर्ट ports
कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के पोर्ट होते हैं, जिनकी सहायता से बाहरी डिवाइस जोड़ी जाती हैं।
मुख्य पोर्ट
USB Port
HDMI Port
VGA Port
Ethernet Port
Audio Jack
Type-C Port
इनकी मदद से प्रिंटर पेन ड्राइव मॉनिटर इंटरनेट केबल और अन्य डिवाइस कनेक्ट किए जाते हैं।
ग्राफिक्स कार्ड Graphics Card
ग्राफिक्स कार्ड स्क्रीन पर उच्च गुणवत्ता वाले चित्र और वीडियो दिखाने का कार्य करता है।इसका उपयोग विशेष रूप से
गेमिंग
वीडियो एडिटिंग
3D डिज़ाइन
एनीमेशन
CAD सॉफ्टवेयर
में किया जाता है।
ग्राफिक्स कार्ड दो प्रकार के होते हैं:
Integrated Graphics
Dedicated Graphics Card
अब तक आपने कंप्यूटर के लगभग सभी मुख्य हार्डवेयर भागों के बारे में विस्तार से जाना। इस अंतिम भाग में हम समझेंगे कि ये सभी भाग एक साथ कैसे काम करते हैं, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है, कंप्यूटर के भागों का महत्व क्या है, उनकी देखभाल कैसे करें और अंत में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) भी जानेंगे।
कंप्यूटर के सभी भाग मिलकर कैसे कार्य करते हैं l
कंप्यूटर का प्रत्येक भाग एक निश्चित कार्य करता है। जब हम कंप्यूटर में कोई काम करते हैं, तो सभी भाग आपस में मिलकर बहुत तेज़ी से कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप कीबोर्ड से कोई शब्द टाइप करते हैं, तो उसकी प्रक्रिया इस प्रकार होती है—
कीबोर्ड आपके द्वारा टाइप किया गया डेटा इनपुट के रूप में भेजता है।
CPU उस डेटा को प्रोसेस करता है।
RAM प्रोसेसिंग के दौरान डेटा को अस्थायी रूप से स्टोर करती है।
मदरबोर्ड सभी हार्डवेयर भागों के बीच डेटा का आदान-प्रदान कराता है।
मॉनिटर परिणाम को स्क्रीन पर दिखाता है।
यदि आप फाइल सेव करते हैं, तो वह हार्ड डिस्क या SSD में सुरक्षित हो जाती है।
इसी प्रकार सभी हार्डवेयर भाग मिलकर कंप्यूटर को तेज़, सुरक्षित और उपयोगी बनाते हैं।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अंतर
| हार्डवेयर | सॉफ्टवेयर |
|---|---|
| हार्डवेयर को छुआ जा सकता है। | सॉफ्टवेयर को छुआ नहीं जा सकता। |
| यह कंप्यूटर के भौतिक भाग होते हैं। | यह निर्देशों (Instructions) का समूह होता है। |
| उदाहरण: CPU, RAM, माउस, कीबोर्ड | उदाहरण: Windows, MS Word, Chrome |
| हार्डवेयर के बिना सॉफ्टवेयर नहीं चल सकता। | सॉफ्टवेयर के बिना हार्डवेयर उपयोगी नहीं होता। |
कंप्यूटर के भागों का महत्व
कंप्यूटर का प्रत्येक भाग अपनी अलग भूमिका निभाता है। यदि इनमें से कोई एक भी मुख्य भाग खराब हो जाए, तो कंप्यूटर सही तरीके से कार्य नहीं कर पाएगा।
प्रमुख महत्व
तेज़ और सटीक कार्य करने में सहायता
डेटा को सुरक्षित रखने में मदद
इंटरनेट का उपयोग संभव बनाना
ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफिस कार्य आसान करना
डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाना
मनोरंजन डिज़ाइनिंग और प्रोग्रामिंग जैसे कार्य करना
कंप्यूटर के भागों की देखभाल कैसे करे
यदि आप चाहते हैं कि आपका कंप्यूटर लंबे समय तक अच्छी तरह काम करे तो इन बातों का ध्यान रखें
कंप्यूटर को धूल और नमी से बचाएँ
समय-समय पर कीबोर्ड और मॉनिटर साफ करें
UPS का उपयोग करें ताकि बिजली जाने पर नुकसान न हो।
एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें
अनावश्यक फाइलें हटाकर स्टोरेज खाली रखें
समय-समय पर Windows और ड्राइवर अपडेट करें
कंप्यूटर को अधिक गर्म होने से बचाएँ
महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप रखें
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
यदि आप CCC DCA ADCA BCA O Level प्रतियोगी परीक्षा या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो निम्न बातें याद रखें
CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain of Computer) कहा जाता है।
RAM अस्थायी (Temporary) मेमोरी होती है।
ROM स्थायी (Permanent) मेमोरी होती है।
कीबोर्ड और माउस इनपुट डिवाइस हैं।
मॉनिटर और प्रिंटर आउटपुट डिवाइस हैं।
मदरबोर्ड सभी हार्डवेयर को जोड़ता है।
SSD, HDD की तुलना में अधिक तेज़ होती है।
कंप्यूटर के भाग याद रखने का आसान तरीका
आप निम्न क्रम याद रख सकते हैं l
इनपुट प्रोसेसिंग मेमोरी स्टोरेज आउटपुट
उदाहरण
Input Keyboard Mouse
Processing CPU
Memory RAM ROM
Storage HDD SSD
Output: Monitor Printer Speaker
कंप्यूटर के भागों का उपयोग किन किन क्षेत्रों में होता है l
आज कंप्यूटर के विभिन्न भाग लगभग हर क्षेत्र में उपयोग किए जाते हैं, जैसे
शिक्षा
बैंकिंग
अस्पताल
रेलवे
सरकारी कार्यालय
ऑनलाइन बिजनेस
ई-कॉमर्स
साइबर कैफे
वीडियो एडिटिंग
ग्राफिक डिज़ाइन
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
कंप्यूटर के भागों से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQS
कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन कौन से हैं l कंप्यूटर के मुख्य भाग है l CPU मॉनिटर, कीबोर्ड माउस मदरबोर्ड RAM ROM हार्ड डिस्क/SSD SMPS स्पीकर और प्रिंटर।
CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है l क्योंकि CPU सभी निर्देशों को प्रोसेस करता है, और पूरे कंप्यूटर के कार्यों को नियंत्रित करता है।
RAM और ROM में क्या अंतर है l RAM अस्थाई मेमोरी होती है और कंप्यूटर बंद होने पर इसका डेटा मिट जाता है, जबकि ROM अस्थाई होती है और इसका डेटा सुरक्षित रहता है।
SSD और HDD में कौन बेहतर है l SSD अधिक तेज़, टिकाऊ और कम बिजली की खपत वाली होती है, इसलिए आधुनिक कंप्यूटरों के लिए यह बेहतर विकल्प मानी जाती है।
इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है l इनपुट डिवाइस वे हैं जिनसे कंप्यूटर में डेटा दर्ज किया जाता है, जैसे कीबोर्ड और माउस। आउटपुट डिवाइस वे हैं जो परिणाम दिखाते हैं, जैसे मॉनिटर, स्पीकर और प्रिंटर।
निष्कर्ष
कंप्यूटर के भाग किसी भी कंप्यूटर सिस्टम की नींव होते हैं। मॉनिटर CPU कीबोर्ड, माउस मदरबोर्ड RAM ROM हार्ड डिस्क SSD, SMPS प्रिंटर और अन्य
सभी हार्डवेयर मिलकर कंप्यूटर को सही ढंग से कार्य करने योग्य बनाते हैं। यदि आप कंप्यूटर की मूलभूत
जानकारी सीखना चाहते हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन सभी भागों की जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
कंप्यूटर की विशेषताएं क्या है l कंप्यूटर की सभी विशेषताओं की पूरी जानकारी हिंदी में 2026
आशा है कि इस लेख से आपको कंप्यूटर के भाग के बारे में सरल और विस्तृत जानकारी मिली होगी। यदि आप कंप्यूटर से जुड़े अन्य विषयों जैसे कंप्यूटर का इतिहास कंप्यूटर की विशेषताएं कंप्यूटर की पीढ़ियां या कंप्यूटर के प्रकार के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो उन्हें भी अवश्य पढ़ें।

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com