कंप्यूटर का इतिहास कंप्यूटर का विकास कंप्यूटर की पीढ़ियां भारत में कंप्यूटर का इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य विस्तार से हिंदी में जानें।
कंप्यूटर का इतिहास
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। शिक्षा बैंकिंग स्वास्थ्य व्यापार, मनोरंजन और सरकारी कार्यों में कंप्यूटर का
उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कंप्यूटर का हम आज उपयोग कर रहे हैं, उसका इतिहास कितना पुराना है और इसका विकास कैसे हुआ?
कंप्यूटर का इतिहास मानव सभ्यता की गणना करने की आवश्यकता से शुरू होता है। समय के साथ गणना करने वाले साधारण उपकरणों से लेकर आधुनिक सुपर कंप्यूटर तक का सफर कई महत्वपूर्ण आविष्कारों और वैज्ञानिकों के योगदान का परिणाम है।
इस लेख में हम कंप्यूटर का इतिहास, विकास, पीढ़ियां, भारत में कंप्यूटर का इतिहास और उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कंप्यूटर क्या है l
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार डेटा को प्रोसेस करके परिणाम प्रदान करती है।
“कंप्यूटर” शब्द अंग्रेजी के “Compute” शब्द से बना है, जिसका अर्थ है “गणना करना”।
हालांकि आधुनिक कंप्यूटर केवल गणना ही नहीं बल्कि डेटा स्टोरेज, इंटरनेट, मल्टीमीडिया, प्रोग्रामिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे कार्य भी करते हैं।
कंप्यूटर का इतिहास क्या है कंप्यूटर का इतिहास लगभग 3000 वर्ष पुराना माना जाता है। प्राचीन समय में लोग गणना करने के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग करते थे।
समय के साथ नई तकनीकों का विकास हुआ और धीरे-धीरे आधुनिक कंप्यूटर का जन्म हुआ।
कंप्यूटर के इतिहास को समझने के लिए हमें इसके विकास के विभिन्न चरणों को जानना होगा।
एबक्स Abacus एबक्स दुनिया का पहला गणना यंत्र माना जाता है l इसका आविष्कार लगभग 3000 ईसा पूर्व चीन में हुआ था।
विशेषताएं लकड़ी के फ्रेम में मोतिया लगी होती थीं l जोड़ घटाव गुणा और भाग करने में उपयोग किया जाता है l आज भी कुछ देशों में शिक्षा के लिए प्रयोग किया जाता है l एबक्स को कंप्यूटर के विकास की पहली सीढ़ी माना जाता है।
नेपियर बोन Napiers Bones सन् 1617 में स्कॉटलैंड के गणितज्ञ जॉन नेपियर ने नेपियर बोन का आविष्कार किया।
यह एक गणना उपकरण था जिसका उपयोग गुणा और भाग करने के लिए किया जाता था।
स्लाइड रूल Slide Rule सन् 1622 में विलियम ऑडिट ने स्लाइड रूल विकसित किया।
यह वैज्ञानिक गणनाओं के लिए उपयोग किया जाता था l कई वर्षों तक इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने इसका उपयोग किया।
पास्कलाइन pascaline सन् 1642 में फ्रांस के वैज्ञानिक ब्लेज़ पास्कल ने पास्कलाइन नामक मशीन बनाई।
विशेषताएं जोड़ और घटाव कर सकती थीं l इसे पहला मैकेनिकल कैलकुलेटर माना जाता है l
स्टेप्स रेकनर stepped Reckoner सन् 1673 में गॉटफ्राइड विल्हेम लाइबनिज़ ने स्टेप्स रेकनर का निर्माण किया।यह मशीन जोड़, घटाव, गुणा और भाग कर सकती थी।
जयकार्ड लूम jacquard Loom सन् 1801 में जोसेफ जैकार्ड ने पंच कार्ड आधारित मशीन विकसित की।यह मशीन कपड़ों पर डिजाइन बनाने में उपयोग होती थी।बाद में पंच कार्ड तकनीक का उपयोग कंप्यूटरों में किया गया।
डिफरेंस इंजन
सन् 1822 में चार्ल्स बैबेज ने डिफरेंस इंजन का निर्माण किया।चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है।यह मशीन गणितीय तालिकाएं बनाने के लिए डिजाइन की गई थी।
एनालिटिकल इंजन सन् 1837 में चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन का डिज़ाइन तैयार किया।यह आधुनिक कंप्यूटर का आधार माना जाता है।
इसमें मौजूद विशेषताएं इनपुट यूनिट आउटपुट मेमोरी प्रोसेसिंग यूनिट आज के कंप्यूटर भी इसी सिद्धांत पर कार्य करते हैं।
आधुनिक कंप्यूटर का विकास 20वीं शताब्दी में इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास ने कंप्यूटर को नई दिशा दी।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तेज गणना करने वाली मशीनों की आवश्यकता महसूस हुई।इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर विकसित होने लगे।
मार्क कंप्यूटर सन् 1944 में हावर्ड आइकन ने मार्क-I कंप्यूटर विकसित किया।यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कंप्यूटर था।
ENIAC सन् 1946 में ENIAC का निर्माण किया गया।पूरा नाम Electronic Numerical Integrator and Computer
विशेषताएं पहला सामान्य प्रयोजन इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर लग भग 18000/वैक्यूम ट्यूब बहुत अधिक बिजली की खपता
EDVAC ENIAC के बाद EDVAC विकसित किया गया।इसमें प्रोग्राम और डेटा दोनों को स्टोर करने की सुविधा थीं l
EDSAC यह पहला स्टोर्ड प्रोग्राम कंप्यूटर माना जाता है।
UNIVAC सन् 1951 में UNIVAC बनाया गया।यह पहला व्यावसायिक कंप्यूटर था।
कंप्यूटर की पीढ़ियां Generations of Computer कंप्यूटर के विकास को पांच पीढ़ियों में विभाजित किया गया है।
पहली पीढ़ी 1940/1956/तकनीक वैक्यूम ट्यूब
विशेषताएं आकार बहुत बड़ा बिजली की खपत अधिक गर्मी अधिक उत्पन्न होती थी l गति धीमी उदाहरण ENIAC EDVAC UNIVAC
दूसरी पीढ़ी 1956/1963/तकनीक ट्राजिस्टर विशेषताएं आकार छोटा हुआ बिजली कम खर्च पति बढ़ी विश्वसनीयता, उदाहरण IBM 1401/IBM 7094
तीसरी पीढ़ी 1964/1971/तकनीक इंटीग्रेटेड सर्किट IC विशेषताएं आर्थिक तेज कम बिजली खपत कम लगत उदाहरण IBM 360/PDP 8/
चौथी पीढ़ी 1971/वर्तमान तकनीक माइक्रोप्रोसेसर विशेषताएं पर्सनल कंप्यूटर का विकास अधिक स्टोरेज तेज गति उदाहरण IBM PC Apple computer
पांचवीं पीढ़ी वर्तमान और भविष्य तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विशेषताएं मशीन अर्निग रोबोटिक्स प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण सुपर कम्प्यूटिंग
भारत में कंप्यूटर का इतिहास
भारत में कंप्यूटर तकनीक का विकास धीरे-धीरे हुआ।
1955
भारत में पहला डिजिटल कंप्यूटर स्थापित किया गया।
1960
कई विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में कंप्यूटर का उपयोग शुरू हुआ।
1970
सरकारी संस्थानों में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ा।
1980
पर्सनल कंप्यूटर भारत में लोकप्रिय होने लगे।
1990
इंटरनेट और आईटी उद्योग का विस्तार हुआ।
2000 के बाद
भारत विश्व का प्रमुख आईटी हब बन गया।
भारत का पहला कंप्यूटर
भारत का पहला स्वदेशी कंप्यूटर TIFRAC माना जाता है।इसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) ने विकसित किया था।
कंप्यूटर इतिहास में महत्वपूर्ण वैकल्पिक चार्ल्स बेबीज़ कंप्यूटर के जनक एडा लवलेश दुनिया की पहली प्रोग्रामर
जॉन वोन न्यूनतम स्टोई प्रोग्राम अवधारणा ब्लेज पास्कल पास्क लाइन के आविष्कारक जॉन नेपियर नेपियर बोन के आविष्कारक
कंप्यूटर का इतिहास और विकास का महत्व कंप्यूटर के इतिहास का अध्ययन हमें बताता है कि तकनीक किस प्रकार विकसित हुई।
इसके माध्यम से
तकनीकी प्रगति को समझ सकते हैं।
कंप्यूटर विज्ञान की नींव जान सकते हैं।
आधुनिक तकनीकों को बेहतर समझ सकते हैं।
कंप्यूटर का भविष्य
भविष्य में कंप्यूटर और अधिशक्तिशालीक होंगे।
मुख्य तकनीकें
Artificial Intelligence
Quantum Computing
Machine Learning
Robotics
Cloud Computing
आने वाले समय में कंप्यूटर मानव जीवन को और अधिक आसान बनाएंगे।
कंप्यूटर का इतिहास PDF कैसे प्राप्त करें यदि आप कंप्यूटर का इतिहास PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो
सरकारी शिक्षा पोर्टल
विश्वविद्यालय वेबसाइट
कंप्यूटर शिक्षा वेबसाइट
NCERT और अन्य अध्ययन सामग्री
का उपयोग कर सकते हैं।
FAQS
कंप्यूटर का जनक कौन है l चार्ल्स बेबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।
दुनियां का पहला कंप्यूटर कौन सा था l ENIAC पहला सामान्य प्रयोजन इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर माना जाता है।
भारत का पहला कंप्यूटर कौन सा था l TIFRAC भारत का पहला स्वदेशी कंप्यूटर था।
कंप्यूटर की कितनी पीढ़ियां है l कंप्यूटर की पांच पीढ़ियां हैं।
एब कस दुनिया का सबसे पुराना गणना यंत्र माना जाता है।
निष्कर्ष
कंप्यूटर का इतिहास मानव सभ्यता की तकनीकी प्रगति की एक अद्भुत कहानी है। एब कस से शुरू होकर आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर तक का सफर हजारों वर्षों की खोज
अनुसंधान और नवाचार का परिणाम है। आधुनिक कंप्यूटर ने शिक्षा स्वास्थ्य व्यापार विज्ञान और संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। आने वाले समय में AI Quantum Computing और Robotics कंप्यूटर तकनीक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कंप्यूटर का परिचय हिंदी में | Computer Introduction in Hindi

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com