Computer virus in Hindi जानिए कंप्यूटर वायरस क्या है l यह कैसे फैलता है l इसके प्रमुख प्रकार और अपने लेपटॉप या पीसी से वायरस को हमेशा के लिए हटाने के असरदार तरीके l
कंप्यूटर वायरस क्या है और इसे कैसे हटाएं Computer Virus in Hindi लेटेस्ट अपडेट और पुरी जानकारी
आज के डिजिटल और इंटरनेट के दौर में हम सभी अपने काम पढ़ाई और मनोरंजन के लिए कंप्यूटर और लैपटॉप का रोजाना इस्तेमाल करते हैं l
Computer virus in Hindi
लेकिन जैसे जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है l वैसे वैसे साइबर खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं l इनमें सबसे आम और खतरनाक खतरा कंप्यूटर वायरस Computer virus in hindi का है l
यदि आपका कंप्यूटर अचानक बहुत धीमा हो गया है l महत्वपूर्ण फाइलें अपने आप गायब हो रही है या बार बार अजीब पॉप अप विज्ञापन आ रहे हैं l
तो यह लेख आपके लिए है l यहां हम Computer virus in hindi की पुरी जानकारी इसके प्रकार लक्षण और इसे सिस्टम से पुरी तरह हटाने के आसान तरीके पर चर्चा करेंगे l
कंप्यूटर वायरस क्या है l What Is a Computer virus
कम्प्यूटर वायरस एक प्रकार का दुर्भावना पूर्ण सोफ्टवेयर Malicious software या Malware होता है l
जिसे कुछ इस तरह से कोड किया जाता है कि वह बिना आपकी जानकारी या अनुमति के आपके कंप्यूटर सिस्टम में घुसपैठ कर सके l
जैसी जैविक वायरस Bological virus इंसानों के शरीर में फैलकर बीमारी पैदा करता है l ठीक उसी तरह कंप्यूटर वायरस भी एक प्रोग्राम से दूसरे प्रोग्राम में या एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में खुद की कॉपी Relication बनाकर फैलता है l
कंप्यूटर वायरस कैसे फैलता है l How Does a Computer virus Spread
वायरस आपके कंप्यूटर में तब प्रवेश करता है जब आप कुछ अनजाने में गलतियां करते हैं l
पायरेटेड सॉफ्टवेयर और क्रैक इंटरनेट से फ्री के चक्कर में क्रैंक सॉफ्टवेयर गेम्स या पायरेटेड फिल्में डाउनलोड करना l
संदिग्ध ईमेल अटैचमेंट्स अनजान या फर्जी ईमेल से आए अटैचमेंट्स या लिंक्स पर क्लिक करना l
संक्रमित पेन ड्राइव बिना स्कैन किए किसी दूसरे व्यक्ति का पेन ड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड डिस्क अपने कंप्यूटर में लगाना l
अनुरक्षित वेबसाइट्स ऐसी वेबसाइट्स पर विजिट करना जिनकी सुरक्षा ठीक नहीं होती है या जो थर्ड पार्टी डाउनलोड लिंक देती है l
कंप्यूटर वायरस के प्रमुख प्रकार Types of Computer Virus
साइबर अपराधी अलग अलग उद्देश्यों के लिए विभिन्न प्रकार के वायरस डिजाइन करते हैं l
बूट सेक्टर वायरस Boot Sector Virus यह कंप्यूटर की हाई ड्राइव के मास्टर बूट रिकॉर्ड को संक्रमित करता है l कंप्यूटर ऑन होते ही यह एक्टिव हो जाता है l
रायसंवेयर Ransomware यह वर्तमान समय का सबसे खतनाक मैलवेयर है l यह कंप्यूटर की सभी फाइलों को लॉक Encrypt कर देता है और फिर डेटा वापस देने के एवज में फिरौती Ransom मांगता है l
ट्रोजन हॉर्स Trojan Horse यह देखने में एक उपयोगी सॉफ्टवेयर जैसा लगता है l लेकिन अंदर यह आपके सिस्टम का कंट्रोल हैकर्स को दे देता है l
स्पाइवेयर Spyware यह चुपचाप आपकी ऑनलाइन गतिविधियों पासवर्ड्स और पर्सनल डेटा को ट्रैक करके हैकर्स तक पहुंचता है l
वर्मस Worms यह इंटरनेट और नेटवर्क के जरिए बिना किसी यूजर की मदद के खुद की कॉपी बनाकर बहुत तेजी से फैलता है l
कंप्यूटर में वायरस के लक्षण Symptoms of Computer virus
कंप्यूटर का अचानक बहुत ज्यादा धीमा Slow हों जाना l
बिना किसी कारण के बार बार पॉप अप विंडो या विज्ञापनों का खुलना l
जरूरी फाइलों या फोल्डर का अपने आप डिलीट हो जाना या नाम बदल जाना l
एंटीवायरस या विंडोज डिफेंडर का अपने आप बंद हो जाना l
इंटरनेट का बहुत धीमा चलना या बिना उपयोग के डेटा खत्म होना l
कंप्यूटर से वायरस कैसे हटाएं How to Receive Computer virus
यदि आपके सिस्टम में वायरस आ गया है l तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उसे हटा सकते हैं,
स्टेप 1/संदिग्ध ऐप्स को अन इंस्टॉल करें
कंट्रोल पैनल में जाएं Programs and Features खोले और उन अनजान या संदिग्ध सॉफ्टवेयर की जांच करें जिन्हों अपने इंस्टॉल नहीं किया था l उन्हें तुरत अन इंस्टॉल कर दे l
स्टेप 2/एंटी वायरस से फुल स्कैन करें
अपने कंप्यूटर में विंडोज सिक्योरिटी Windows Security या किसी भरोसेमंद एंटी वायरस जैसे Quick Heal Kaspersky यदि को खोले और Full Scan रन करें स्कैन पूरा होने पर खतरे का क्वारंटाइन या डिलीट कर दे l
स्टेप 3/टैंपरेरी फाइल्स साफ करें
कीबोर्ड पर Windows+R दबाए Temp लिखकर एंटर करें और खुलने वाले फोल्डर की सभी फाइलों को डिलीट कर दें l इसी तरह %temp कमांड चलाकर भी जंक फाइल्स साफ करें l
स्टेप 4/ब्राउजर एक्सटेंशन हटाएं
यदि ब्राउजर में अजीब विज्ञापन या रीड इरेक्ट की समस्या है l तो ब्राउजर सेटिंग में जाकर आमजन एक्सटेंशन को हटा दें और ब्राउजर को रीसेट कर लें l
कंप्यूटर को वायरस से सुरक्षित कैसे रखे Prevention Tips
हमेशा एक अपडेटेड एंटी वायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें l
अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को है, हमेशा अपडेड रखे l
किसी भी अनजान लिंक या स्पैम ईमेल पर क्लिक न करें l
किसी भी पेन ड्राइव को कंप्यूटर से कनेक्ट करने से पहले स्कैन जरूर करें l
निष्कर्ष कॉन्क्लूजन
इस लेख में हमने विस्तार से जाना कि Computer virus in Hindi क्या है l इसके प्रकार कौन से है और इससे अपने कंप्यूटर को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है l
यदि आप थोड़ी सी सावधानी बरतें और साइबर सुरक्षा नियामों का पालन करें तो आपका सिस्टम हमेशा सुरक्षित रहेगा l
DCA Computer Course Salary DCA कोर्स के बाद कितनी सैलरी मिलती है l 2026

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com