MS Excel Shortcut Keys की लेटेस्ट हिंदी लिस्ट 2026 जानिए बेसिक से एडवांस एक्सेल कीबोर्ड शॉर्टकट्स फॉर्मूला नेविगेशन और नंबर फॉर्मेटिंग के आसान ट्रिक्स हिंदी में।
यदि आप रोजाना कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो आपने एक बात जरूर गौर की होगी जो काम माउस (Mouse) से करने में 5 मिनट लगते हैं l
वही काम कीबोर्ड शॉर्टकट (Keyboard Shortcuts) की मदद से कुछ ही सेकंड में पूरे हो जाते हैं। Microsoft Excel एक ऐसा टूल है, जिसका
इस्तेमाल डेटा मैनेजमेंट, फाइनेंस, एकाउंटिंग, रिपोर्टिंग और ऑफिस के रोजमर्रा के कामों में बहुत बड़े पैमाने पर होता है।
चाहे आप जॉब कर रहे हों, डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) हों या कंप्यूटर कोर्स जैसे DCA, ADCA, CCC के छात्र हो MS Excel Shortcut Keys की अच्छी जानकारी आपके काम की स्पीड को 10 गुना तक बढ़ा सकती है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम एमएस एक्सेल के सभी ज़रूरी और लेटेस्ट शॉर्टकट कीज को आसान हिंदी भाषा में प्रैक्टिकल उदाहरणों और श्रेणियों Categories के साथ समझेंगे।
MS Excel Shortcut Keys इस्तेमाल करने के मुख्य फायदे
एक्सेल में माउस का बार बार इस्तेमाल करने से हाथ भी थकते हैं और काम में समय भी ज़्यादा लगता है। कीबोर्ड शॉर्टकट्स इस्तेमाल करने से कई फ़ायदे मिलते हैं:
समय की बचत (Saves Time) शॉर्टकट्स से आप मिनटों का काम सेकंड में कर सकते हैं।
काम में स्पीड और एफिशिएंसी (Increased Speed) लगातार कीबोर्ड पर हाथ रहने से आपकी टाइपिंग और काम करने की लय नहीं टूटती।
प्रोफेशनल लुक (Professional Skill) जब आप बिना माउस छुए एक्सेल में तेज़ी से रिपोर्ट बनाते हैं, तो यह आपकी प्रोफेशनल इमेज को निखारता है।
गलतियों की कम गुंजाइश Fewer Errors मैन्युअल क्लिकिंग के दौरान गलत ऑप्शन चुनने की संभावना बनी रहती है, जबकि शॉर्टकट्स से सटीक कमांड लागू होती है।
बेसिक MS Excel Shortcut Keys बुनियादी शॉर्टकट्स
यदि आप एक्सेल में शुरुआत कर रहे हैं, तो सबसे पहले इन बुनियादी कीबोर्ड शॉर्टकट्स को अपनी आदत में शामिल करें:
|
Shortcut Key |
कार्य (Function) |
|---|---|
|
Ctrl + N |
नई वर्कबुक New Workbook खोलें। |
|
Ctrl + O |
पुरानी फाइल/वर्कबुक खोलें Open |
|
Ctrl + S |
फाइल को सुरक्षित/सेव (Save) करें। |
|
F12 |
Save As विंडो खोलें नया नाम या लोकेशन चुनने के लिए |
|
Ctrl + W |
चालू वर्कबुक बंद (Close) करें। |
|
Ctrl + Z |
आखरी एक्शन को वापस लाएं Undo |
|
Ctrl + Y |
Undo किए गए काम को दोबारा करें (Redo) |
|
Ctrl + C |
चुने गए सेल/डेटा को कॉपी करें। |
|
Ctrl + X |
डेटा को कट (Cut) करें। |
|
Ctrl + V |
कॉपी या कट किए डेटा को पेस्ट (Paste) करें। |
|
Ctrl + A |
पूरी वर्कशॉट या टेबल को एक साथ सेलेक्ट करें। |
|
Ctrl + F |
डेटा या टेक्स्ट खोजने के लिए Find Window |
|
Ctrl + H |
टेक्स्ट बदलने के लिए Find & Replace Window |
|
Ctrl + P |
फाइल को प्रिंट (Print) करने के लिए डायलॉग बॉक्स खोलें। |
डेटा फॉर्मेटिंग MS Excel Shortcut Keys Formatting Shortcuts
एक्सेल में डेटा को सुंदर और साफ सुथरा दिखाने के लिए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का बहुत महत्व है। बिना रिबन (Ribbon) पर जाए आप इन शॉर्टकट्स से फॉर्मेटिंग बदल सकते हैं:
Ctrl + B: चुने गए टेक्स्ट को बोल्ड (Bold) करें।
Ctrl + I: टेक्स्ट को इटैलिक (Italics) करें।
Ctrl + U: टेक्स्ट के नीचे <u>अंडर,लाइन</u> लगाएं।
Ctrl + 5: टेक्स्ट पर स्ट्राइकथ्रू Strikethrough इफेक्ट डालें अक्षरों के बीच में लाइन
Ctrl + 9: चुनी हुई रो (Row) को हाइड (Hide) करें।
Ctrl + Shift + ( : हाइड की गई रो को वापस दिखाएं (Unhide Row)।
Ctrl + 0: चुने गए कॉलम (Column) को हाइड करें।
Ctrl + Shift + ) : हाइड किए कॉलम को वापस Unhide करें।
Ctrl + Shift + &: चुने हुए सेल्स पर बाहरी बॉर्डर (Outline Border) लगाएं।
Ctrl + Shift + _: लगाए गए बॉर्डर को हटाएं (Remove Border)
नेविगेशन और सलेक्शन एमएस एक्सेल शॉर्टकट कीज
बड़ी-बड़ी स्प्रेटशिट में डेटा के बीच में घूमना और डेटा सेलेक्ट करना माउस से बहुत मुश्किल होता है। इन शॉर्टकट्स की मदद से आप बड़ी आसानी से नेविगेट कर सकते हैं l
Arrow Keys (Up, Down, Left, Right) एक एक सेल करके ऊपर, नीचे, बाएं या दाएं जाएं।
Ctrl + Arrow Key: डेटा के सबसे आखिरी सेल (Last Cell in Row/Column) तक सीधे जाएं।
Shift + Arrow Key: एक-एक करके सेल को सेलेक्ट (Select) करें
Ctrl + Shift + Arrow Key: डेटा की पूरी लाइन/कॉलम को एक साथ अंतिम सेल तक सेलेक्ट करें।
Shift + Spacebar जिस सेल में आप हैं, उस पूरी रो (Entire Row) को सेलेक्ट करें
Ctrl + Spacebar जिस सेल में आप हैं, उस पूरे कॉलम (Entire Column) को सेलेक्ट करें
Ctrl + Home: शीट के सबसे पहले सेल (A1) पर तुरंत जाएं।
Ctrl + End: डेटा के सबसे आखिरी एक्टिव सेल तक पहुंचें।
Page Up / Page Down: एक स्क्रीन ऊपर या नीचे स्क्रॉल करें।
Alt + Page Down / Alt + Page Up: स्क्रीन को दाईं (Right) या बाईं (Left) ओर स्क्रॉल करें।
एक्सेल फॉर्मूला और फंक्शन शॉर्टकट कीज Formula Shortcuts
एक्सेल बिना फॉर्मूला के अधूरा है। डेटा कैलकुलेशन को आसान बनाने के लिए इन MS Excel Shortcut Keys का उपयोग किया जाता है:
Alt + = (Auto Sum) यह एक्सेल का सबसे लोकप्रिय शॉर्टकट है। यह तुरंत चुने हुए नंबरों का कुल जोड़ (Sum) निकाल देता है।
F4: फॉर्मूला में सेल रेफरेंस को लॉक ($ Absolute Reference) करने के लिए। साथ ही यह आपके द्वारा किए गए पिछले एक्शन को रिपीट (Repeat) भी करता है।
Shift + F3: इंसर्ट फंक्शन (Insert Function) विंडो खोलता है।
Ctrl + Shift + Enter: एरे फॉर्मूला (Array Formula) लागू करने के लिए।
Ctrl + ` (Tilde Key): वर्क शीट में लिखे सभी फॉर्मूलों को एक साथ देखने या छिपाने के लिए।
F9: पूरी वर्कबुक के सभी फॉर्मूलों को री-कैलकुलेट (Recalculate) करने के लिए।
Shift + F9: केवल चालू वर्क शीट के फॉर्मूलों को री-कैलकुलेट करने के लिए।
Ctrl + D: ऊपर वाले सेल के डेटा या फॉर्मूला को नीचे वाले सेल में कॉपी-पेस्ट (Fill Down) करने के लिए।
Ctrl + R: बाएं वाले सेल के डेटा या फॉर्मूला को दाएं वाले सेल में कॉपी-पेस्ट (Fill Right) करने के लिए।
नंबर फॉर्मेटिंग शॉर्टकट्स Number Formatting Shortcuts
एक्सेल में डेटा अलग अलग तरह का होता है l जैसे करेंसी (Currency) परसेंटेज (Percentage) डेट (Date) आदि। इनके लिए विशेष शॉर्टकट्स उपलब्ध है l
Ctrl + Shift + ! : नंबर को स्टैंडर्ड नंबर फॉर्मेट (Decimal points के साथ) में बदलें।
Ctrl + Shift + $ : नंबर पर करेंसी फॉर्मेट ($ या स्थानीय मुद्रा) लागू करें।
Ctrl + Shift + % : नंबर को परसेंटेज (%) फॉर्मेट में बदलें।
Ctrl + Shift + # : नंबर को तारीख (Date Format: DD-MMM-YY) में बदलें।
Ctrl + Shift + @ : नंबर को समय (Time Format) में बदलें।
Ctrl + Shift + ^ : नंबर को साइंटिफिक (Scientific) नोटेशन में बदलें।
Ctrl + 1: ‘Format Cells’ का पूरा डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए।
रो कॉलम और सेल्स एडिट शॉर्टकट्स Row & Column Editing
डेटा एंट्री करते समय बार-बार नए कॉलम या रो जोड़ने और हटाने की जरूरत पड़ती है l
Ctrl + Shift + + (Plus): नया सेल, रो या कॉलम जोड़ने (Insert) के लिए।
Ctrl + – (Minus) चुने गए सेल, रो या कॉलम को डिलीट (Delete) करने के लिए।
Shift + F2: किसी सेल में कमेंट (Comment/Note) जोड़ने या एडिट करने के लिए।
Alt + Enter: एक ही सेल के अंदर नई लाइन (Line Break) शुरू करने के लिए (Wrap Text जैसा काम करता है l
Esc: सेल में टाइप की जा रही एंट्री को कैंसिल करने के लिए।
Delete Key: चुने गए सेल का कंटेंट (सामग्री) साफ़ करने के लिए (फॉर्मेटिंग डिलीट नहीं होती)
वर्क शीट और वर्कबुक कंट्रोल शॉर्टकट्स Workbook Management
जब आप एक ही एक्सेल फाइल में multiple sheets पर काम कर रहे हों, तो इन शॉर्टकट्स का उपयोग करें
Shift + F11: वर्कबुक में तुरंत एक नई शीट (New Worksheet) जोड़ें।
Ctrl + Page Down: अगली (Next) वर्क शीट पर जाएं।
Ctrl + Page Up: पिछली (Previous) वर्क शीट पर जाएं।
Alt + F4: Microsoft Excel को पूरी तरह बंद करें।
Ctrl + F4: केवल खुली हुई करंट वर्क शीट बंद करें।
Ctrl + Tab: एक खुली हुई एक्सेल फाइल से दूसरी खुली एक्सेल फाइल में स्विच करें।
डेटा एनालिसिस और एडवांस्ड एक्सेल शॉर्टकट्स Advanced Excel Shortcuts
एडवांस्ड एक्सेल यूजर्स और डेटा एनालिस्ट्स के लिए ये शॉर्टकट बेहद उपयोगी हैं:
Alt + F1: चुने हुए डेटा के आधार पर उसी शीट में एक एम्बेडेड चार्ट (Embedded Chart) बनाएं।
F11: चुने गए डेटा से एक अलग ‘Chart Sheet’ में चार्ट बनाएं।
Ctrl + Shift + L: डेटा में फ़िल्टर (Auto Filter) लगाने या हटाने के लिए।
Ctrl + T: चुने गए डेटा रेंज को एक प्रॉपर ‘Excel Table’ में बदलें।
Ctrl + K: किसी सेल पर हाइपरलिंक (Hyperlink) जोड़ने के लिए।
Alt + A + T: डेटा टैब का फ़िल्टर एक्टिवेट करने के लिए।
F2: चुने गए सेल को एडिट (Edit Mode) करने के लिए (cursor अंदर चला जाता है)
F7: स्पेलिंग चेक (Spelling Check) करने के लिए।
Alt Ribbon Shortcuts बिना माउस मेनू एक्सेस करें
एक्सेल की एक बड़ी खासियत है Ribbon Navigation। जैसे ही आप अपने कीबोर्ड पर केवल Alt की दबाते हैं, ऊपर दिए गए सभी टैब्स पर कुछ अक्षर (Letters) दिखाई देने लगते हैं।
Alt + H: होम (Home Tab) पर जाने के लिए।
Alt + N: इंसर्ट (Insert Tab) खोलने के लिए।
Alt + P: पेज लेआउट (Page Layout) के लिए।
Alt + M: फॉर्मूला (Formulas Tab) के लिए।
Alt + A: डेटा (Data Tab) के लिए।
Alt + R: रिव्यु (Review Tab) के लिए।
Alt + W: व्यू (View Tab) के लिए।
उदाहरण ट्रिक
यदि आप डेटा में ‘Merge & Center’ करना चाहते हैं, तो सेल चुनकर दबाएं: Alt -> H -> M -> C। बिना माउस छुए आपका सेल मर्ज हो जाएगा!
MS Excel Shortcut Keys याद रखने की कुछ आसान टिप्स
शुरुआत में इतनी सारी शॉर्टकट कीज को याद रखना मुश्किल लग सकता है। इन्हें आसानी से याद रखने के लिए कुछ टिप्स
डेली 5 शॉर्टकट का नियम रोज केवल 5 नए शॉर्टकट्स चुनें और पूरे दिन काम के दौरान उन्हीं का अभ्यास करें।
माउस को थोड़ा दूर रखें जब आप अभ्यास कर रहे हों, तो माउस को अपने से थोड़ा दूर रख दें ताकि आपकी आदत कीबोर्ड का उपयोग करने की बने।
शॉर्टकट शीट प्रिंट करें इस पोस्ट में दी गई लिस्ट को कॉपी करके अपने डेस्क के पास चिपका लें।
Alt की (Key) का जादू सीखें अगर कोई शॉर्टकट याद न भी हो, तो Alt दबाकर स्क्रीन पर आ रहे गाइड लेटर्स की मदद लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
Q1 .एमएस एक्सेल में Auto Sum का शॉर्टकट की क्या है l
Ans: MS Excel में Auto Sum का शॉर्टकट की Alt + = है।
Q 2.एक्सेल में पूरा कॉलम सेलेक्ट करने का शॉर्टकट क्या है,
Ans: पूरा कॉलम सेलेक्ट करने के लिए Ctrl + Spacebar का उपयोग किया जाता है।
Q 3. क्या Windows और Mac के लिए Excel Shortcuts अलग होते हैं,
Ans: जी हां, Windows में जहां Ctrl की का उपयोग होता है, वहीं Mac OS में Command (⌘) की का उपयोग किया जाता है (जैसे Windows में Ctrl+C तो Mac में Cmd+C)।
Q 4.एक्सेल में आज की तारीख (Current Date) डालने का शॉर्टकट क्या है?
Ans: वर्तमान तारीख इंसर्ट करने के लिए Ctrl + ; (Semicolon) दबाएं।
निष्कर्ष कनक्लूजन
MS Excel एक बहुत ही पावरफुल टूल है और MS Excel Shortcut Keys आपकी उत्पादकता (Productivity) को कई गुना बढ़ाने की कुंजी हैं।
चाहे आप बिगानार हों या एडवांस्ड यूजर इन शॉर्टकट्स का नियमित अभ्यास आपको ऑफिस वर्क में दूसरों से काफी आगे रख सकता है।
इस गाइड को अपने पास सेव करके रखें और अपने दोस्तों व सहकर्मियों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी एक्सेल में एक्सपर्ट बन सकें
Ms Word Kya Hai MS Word के उपयोग फीचर्स और शॉर्टकट कीज 2026

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com