Features of MS PowerPoint in Hindi 2026 के मुख्य और लेटेस्ट AI फीचर्स की पूरी जानकारी

क्या आप MS PowerPoint के मुख्य फीचर्स जानना चाहते हैं l पढ़ें यह विस्तृत गाइड और जानें Features of MS PowerPoint हिंदी में जिसमें लेआउट एनीमेशन स्मार्ट आर्ट और 2026 के लेटेस्ट AI फीचर्स की पूरी जानकारी दी गई है।

​एमएस पॉवर प्वाइंट MS PowerPoint माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस Microsoft Office सूट का एक अत्यंत लोकप्रिय और शक्तिशाली प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर Presentation Software है।

आज के डिजिटल युग में चाहे आप स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी हों किसी कंपनी में कार्यरत प्रोफेशनल हों

या एक बिज़नेस ओनर हों अपनी बात आइडिया या डेटा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पॉवर प्वाइंट का उपयोग अनिवार्य हो गया है।

​इस विस्तृत पोस्ट में हम Features of MS PowerPoint के हर पहलू पर आसान और सरल हिंदी में चर्चा करेंगे।

इसमें एमएस  पॉवर प्वाइंट के बुनियादी फीचर्स से लेकर माइक्रोसॉफ्ट 365 (Microsoft 365) और 2026 के नवीनतम AI फीचर्स (CoPilot) तक की पूरी जानकारी दी गई है।

​MS PowerPoint क्या है l What is MS PowerPoint

​MS PowerPoint एक ग्राफिकल प्रेजेंटेशन प्रोग्राम है, जिसका इस्तेमाल स्लाइड (Slide) के माध्यम से जानकारी को विज़ुअल रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।

इसमें आप टेक्स्ट Text इमेज Images ऑडियो Audio वीडियो Video चार्ट Charts और एनीमेशन Animation का संयोजन करके आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं।

​powerpoint फाइल का डिफॉल्ट एक्सटेंशन  (पुराने वर्ज़न में .ppt) होता है।

​MS PowerPoint के मुख्य फीचर्स Core Features of MS PowerPoint

​ पॉवर प्वाइंट को एक बेहतरीन टूल बनाने वाले इसके प्राथमिक और बेहद उपयोगी फीचर्स निम्नलिखित हैं l

​ लेआउट और टेम्प्लेट Slide Layouts and Templates

​रेडीमेड डिज़ाइन pre designed Templates  पॉवर प्वाइंट में पहले से बने बनाए सैकड़ों थीम और टेम्प्लेट उपलब्ध होते हैं। बिजनेस एजुकेशन या पर्सनल प्रोजेक्ट्स के लिए आप तुरंत पेशेवर डिज़ाइन चुन सकते हैं।

​कस्टम लेआउट Custom Layouts आप अपनी आवश्यकतानुसार टेक्स्ट बॉक्स इमेज होल्डर और टाइटल सेट करके नया लेआउट तैयार कर सकते हैं।

​ टेक्स्ट फॉर्मेटिंग और वर्ड आर्ट Text Formatting & Word art

​फ़ॉन्ट स्टाइलिंग अपनी प्रस्तुति को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न फ़ॉन्ट्स रंग और आकार का चयन कर सकते हैं।

वर्ड आर्ट Word art टेक्स्ट को 3D लुक शैडो Shadow और ग्लो (Glo) इफ़ेक्ट देने के लिए  वर्ड आर्ट का प्रयोग किया जाता है।

​ एनीमेशन और ट्रांजेक्शन Animations and Transitions

​स्लाइड ट्रांजेक्शन Slide Transitions एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पर जाने पर जो विज़ुअल इफ़ेक्ट दिखाई देता है, उसे ट्रांजेक्शन कहते हैं l जैसे Fade, Push, Wipe, Morph

​ऑब्जेक्ट एनीमेशन Object Animation स्लाइड के अंदर मौजूद टेक्स्ट या इमेज पर एनीमेशन लागू किया जा सकता है, Entrance, Emphasis, Exit

​ मल्टीमीडिया इंटीग्रेशन Multimedia Integration

​ऑडियो और वीडियो Audio & Video अपनी स्लाइड में पृष्ठभूमि संगीत Background Music वायस ओवर Voiceover या यूट्यूब/लोकल वीडियो जोड़ सकते हैं।

​इमेज और शिप्स Images & Shapes डिवाइस से फोटो अपलोड कर सकते हैं या इन बिल्ट स्टॉक इमेजेस और आइकॉन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

​ स्मार्ट आर्ट और चार्ट्स SmartArt Graphics & Charts

​स्मार्ट आर्ट SmartArt जटिल प्रक्रियाओं फ्लोचर्ट ऑर्गनाइजेशन चार्ट या लिस्ट को आसानी से विज़ुअल ग्राफिक्स में बदलने का टूल।

​डेटा चार्ट्स Data Charts एक्सेल की तरह ही  पॉवर प्वाइंट में बार चार्ट पाई चार्ट और लाइन ग्राफ बनाकर डेटा प्रस्तुत किया जा सकता है।

​MS PowerPoint के एडवांस्ड फीचर्स Advanced Features

​यदि आप एक प्रोफ़ेशनल प्रेजेंटेशन तैयार करना चाहते हैं, तो पॉवर प्वाइंट के ये उन्नत फीचर्स आपकी काफी मदद करेंगे:

फीचर नाम Feature Name

मुख्य कार्य और उपयोग Description & Usage

मॉर्फ ट्रांजेक्शन Morph Transition

दो समान स्लाइडों के बीच सीमलेस और 3D जैसा एनीमेशन मूवमेंट बनाने के लिए।

स्लाइड मास्टर Slide Master

पूरी प्रेजेंटेशन में एक समान फ़ॉन्ट लोगो और बैकग्राउंड स्टाइल एक ही क्लिक में लागू करने के लिए।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग (Screen Recording

पॉवर प्वाइंट के अंदर से ही अपनी कंप्यूटर स्क्रीन को ऑडियो के साथ रिकॉर्ड करने का टूल।

3D मॉडल्स 3D Models

3D ऑब्जेक्ट्स को स्लाइड में इंसर्ट करना और उन्हें 360-डिग्री पर रोटेट करके दिखाना।

प्रेजेंटर व्यू Presenter View

प्रेजेंटेशन देते समय अपनी स्क्रीन पर स्पीकर नोट्स और अगली स्लाइड देखना जबकि दर्शक केवल मुख्य स्लाइड देखते हैं।

 MS PowerPoint के लेटेस्ट और AI अपडेट्स Latest Features & AI Integration

​माइक्रोसॉफ्ट ने हाल के वर्षों और 2026 के लेटेस्ट वर्ज़न में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पॉवर प्वाइंट के साथ गहराई से जोड़ा है।

माइक्रोसॉफ्ट कोपयल्ट Microsoft Copilot in PowerPoint

​केवल एक साधारण प्रमोट Prompt लिखकर सेकंडों में पूरी प्रेजेंटेशन तैयार करना।

​लंबी वर्ड Word फाइल या पीडीएफ को अपने आप स्लाइड में बदलना।

​स्लाइड सामग्री का एक क्लिक में सारांश Summary तैयार करना।

​डिजाइनर टूल PowerPoint Designer / Ideas

​जैसे ही आप स्लाइड में कंटेंट जोड़ते हैं, AI स्वत ही कई आधुनिक और आकर्षक डिज़ाइन लेआउट का सुझाव देता है।

​लाइव कैप्शन और ट्रांसलेशन Live Captions & Subtitles

​बोलते समय वास्तविक समय Real time में स्क्रीन पर अपशिषर्क Subtitles प्रदर्शित करना जो विभिन्न भाषाओं में अनुवाद भी कर सकता है।

​रिहर्स विथ कोच Rehearse with Speaker Coach

​अपनी प्रेजेंटेशन का पूर्वाभ्यास Rehearsal करते समय AI आपको आपकी बोलने की गति उच्चारण और भाषा के उपयोग पर प्रतिक्रिया Feedback देता है।

​रियल टाइम सहयोग Real Time Cloud Collaboration

​एक ही समय में कई लोग इंटरनेट के माध्यम से एक ही प्रेजेंटेशन फाइल पर ऑनलाइन मिलकर काम कर सकते हैं।

 एस ईओ और कंटेंट क्रिएशन में पॉवर प्वाइंट के उपयोग PowerPoint in Daily Workflow

​एमएस पॉवर प्वाइंट सिर्फ कॉर्पोरेट मीटिंग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स ब्लॉगर्स और शिक्षकों के लिए भी एक बहुउपयोगी टूल है l

​इन्फो ग्राफिक्स बनाना Creating Infographics ब्लॉग पोस्ट के लिए विज़ुअल डेटा और ग्राफिक्स डिज़ाइन करना।

​यूट्यूब थंबनेल और बैनर सरल टूल्स की मदद से त्वरित इमेज एडिटिंग।

​पीडीएफ ई बुक्स PDF E,books स्लाइड लेआउट को पोर्ट्रेट मोड में सेट करके डिजिटल गाइड या नोट्स तैयार करना।

​वीडियो ट्यूटोरियल Video Tutorials स्लाइड शो में  वापस ओवर रिकॉर्ड करके उसे HD वीडियो .MP4 फॉर्मेट में एक्सपोर्ट करना।

​ एमएस पॉवर प्वाइंट का उपयोग कैसे करें Quick step by step guide

​ओपन करें अपने सिस्टम में MS PowerPoint सर्च करें और खोलें।

​टेम्प्लेट चुनें New पर क्लिक करके blank presentation या कोई पसंदीदा डिज़ाइन थीम चुनें।

​स्लाइड्स जोड़ें Home टैब में जाकर New Slide बटन पर क्लिक करें।

​कंटेंट डालें टेक्स्ट इमेजेस  स्मार्ट आर्ट या चार्ट्स इंसर्ट करें।

​एनीमेशन सेट करें Transitions और Animations टैब से मनचाहा प्रभाव लागू करें।

​सेव और प्रेजेंट करें फाइल को सेव करें और स्लाइड शो चालू करने के लिए अपने कीबोर्ड पर F5 दबाएं।

निष्कर्ष कनक्लूजन

​Features of MS PowerPoint की इस विस्तृत सूची से यह स्पष्ट है कि  पॉवर प्वाइंट केवल टेक्स्ट और फोटो चिपकाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विचारों को प्रभावी और आकर्षक विज़ुअल रूप देने का एक शक्तिशाली प्लेटफॉर्म है।

समय के साथ AI और ऑटोमेशन टूल्स के जुड़ने से अब बिना किसी खास  डिजाइनिंग स्किल के भी कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन बनाई जा सकती है।

​यदि आप एक स्टूडेंट टीचर या वर्किंग प्रोफेशनल हैं, तो इन फीचर्स का अभ्यास करके आप अपनी कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स को काफी बेहतर बना सकते हैं।

MS Excel Shortcut Keys in Hindi 2026 List बेसिक से एडवांस कीबोर्ड शॉर्टकट्स

Leave a Comment