MS Excel me Pivot Table Shortcut Key Kya Hai (2026 Full Guide)

​Excel me pivot table shortcut key kaun si hai Alt+N+V+T aur Alt+D+P se pivot table kaise banaye aur data refresh kare, jaane step by step hindi me

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल Microsoft Excel का इस्तेमाल करते हैं l

तो अपने पावटा टेबल pivot Table का नाम जरूर सुना होगा l बड़े से बड़े डेटा को कुछ ही सेकंड्स में समराइज Summarize करने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए पावट टेबल सबसे पावर फुल टूल माना जाता है l

​लेकिन क्या आप जानते हैं कि माउस से बार-बार क्लिक करने के बजाय अगर आप Pivot Table Shortcut Key का इस्तेमाल करें, तो आपका घंटों का काम मिनटों में पूरा हो सकता है?

​इस पोस्ट में हम एक्सेल में पावट टेबल बनाने, उसे मैनेज करने और रिफ्रेश करने की सबसे आसान और उपयोगी Pivot Table Shortcut Keys के बारे में विस्तार से जानेंगे।

​Pivot Table Kya Hai aur Ye Kyun Jaruri Hai

​Pivot Table माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का एक ऐसा फीचर है जो भारी भरकम और जटिल डेटा को आसान समरी (Summary) में बदल देता है।

इसके जरिए आप बिना किसी कठिन फॉर्मूले के डेटा का टोटल, एवरेज काउंट और कंपैरिजन Comparison आसानी से निकाल सकते हैं।

​ पावट टेबल के मुख्य फायदे

​समय की बचत कठिन कैलकुलेशन को पल भर में पूरा करता है।

​फ्लेक्सिबल रिपोर्टिंग आप डेटा को अपनी जरूरत के हिसाब से ड्रैग और ड्रॉप (Drag & Drop) करके देख सकते हैं।Mail Merge in MS Word एमएस वर्ड में मेल मर्ज करने का आसान तरीका 2026

​बिना फॉर्मूले के काम आपको बड़े-बड़े सम या काउंट के फॉर्मूले याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

​Excel Me Pivot Table Shortcut Key Kaun Si Hai?

​एक्सेल के अलग-अलग वर्ज़न (Excel 2013, 2016, 2019, 2021 और Office 365) में पावट टेबल इंसर्ट करने की मुख्य शॉर्टकट कीज नीचे दी गई हैं:

​सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली Shortcut Key

​Alt + N + V + T (यह एक्सेल के सभी आधुनिक वर्जन में सबसे तेजी से पावट टेबल इंसर्ट करने की बेस्ट कीवर्ड शॉर्टकट है।)

​ क्लासिक (Old Versions/All Versions) Shortcut Key

​Alt + D + P (यह एक्सेल का क्लासिक पावट टेबल विजार्ड खोलता है।

अगर आप पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं या बहुत तेज़ काम करना चाहते हैं, तो यह शॉर्टकट आज भी परफेक्ट काम करता है।

​Pivot Table Shortcut Keys Ki Poori List Quick Reference Table

​आपकी सुविधा के लिए पावट टेबल से जुड़ी सभी जरूरी शॉर्टकट कीज को एक टेबल में नीचे दिया गया है:

Pivot Table Shortcut Keys Ki Poori List

Pivot Table इंसर्ट करें: Alt + N + V + T (सिलेक्टेड डेटा से तुरंत पावट टेबल बनाता है।

Pivot Wizard खोलें: Alt + D + P ( पावट टेबल विजार्ड विंडो ओपन करता है।

Pivot Table Refresh करें: Alt + F5 (एक्टिव पावट टेबल के डेटा को रिफ्रेश करता है।

All Pivot Tables Refresh करें: Ctrl + Alt + F5 (वर्कबुक की सभी पावट टेबल को एक साथ रिफ्रेश करता है।)

Field List खोलें/छिपाएं: Alt + J + T + L (दाएं तरफ दिखने वाली फील्ड लिस्ट को ऑन/ऑफ करता है।)

Entire Pivot Table सिलेक्ट करें: Ctrl + A (पूरी पावर टेबल को एक बार में सिलेक्ट करता है।)

Group Data: Shift + Alt + Right Arrow (चुनिंदा डेटा या डेट्स को ग्रुप में बांटता है।)

an gurp Data Shift + Alt + Left Arrow (बनाए गए ग्रुप को अन ग्रुप करता है।)

 Step by step Pivot Table Shortcut Key Ka Use Kaise Kare?

​आइए अब प्रैक्टिकल तरीके से समझते हैं कि आप कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से पावट टेबल कैसे बना सकते हैं:

​स्टेप 1 डेटा सिलेक्ट करें

​सबसे पहले अपने एक्सेल डेटा शीट में किसी भी एक सेल पर क्लिक करें या पूरे डेटा को Ctrl + A दबाकर सिलेक्ट कर लें।

​स्टेप 2 Shortcut Key दबाएं

​कीबोर्ड पर एक-एक करके यह बटन दबाएं: Alt फिर N फिर V और आखिर में T.

​स्टेप 3 लोकेशन चुनें

​बटन दबाते ही आपके सामने Create Pivot Table का डायलॉग बॉक्स खुलेगा।

​अगर आप नई शीट में पावट टेबल बनाना चाहते हैं, तो New Worksheet चुनें।

​अगर आप उसी शीट में बनाना चाहते हैं, तो Existing Worksheet चुनकर लोकेशन सिलेक्ट करें।

​स्टेप 4 Enter दबाएं

​अब कीबोर्ड पर Enter की दबाएं। आपकी  पावट टेबल तैयार हो जाएगी। इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार Fields को Rows, Columns और Values में रख सकते हैं।

​Pivot Table Data Refresh Karne Ki Shortcut Key

​जब आप अपने ओरिजिनल डेटा सेट में कोई नया डेटा जोड़ते हैं या पुराना डेटा बदलते हैं,

तो पावट टेबल अपने आप अपडेट नहीं होती। उसे अपडेट करने के लिए आपको Refresh करना पड़ता है।

एक पावट टेबल रिफ्रेश करने के लिए: पावट टेबल पर क्लिक करें और Alt + F5 दबाएं।

पूरी एक्सेल फाइल की सभी पावट टेबल रिफ्रेश करने के लिए Ctrl + Alt + F5 दबाएं।

​Pro Tips Pivot Table Fast Use Karne Ke Liye

​टेबल फॉर्मेट का इस्तेमाल करें  पावट टेबल बनाने से पहले अपने डेटा को Ctrl + T दबाकर एक्सेल टेबल में बदल लें।

इससे जब भी आप नया डेटा जोड़ेंगे पावट टेबल करने पर नया डेटा खुद-ब खुद ऐड हो जाएगा।

​माउस का इस्तेमाल कम करें फील्ड्स को मूव करने और सेलेक्ट करने के लिए कीबोर्ड की Tab और Arrow Keys का अभ्यास करें।

​ नए सटी एस/जीजी गुपिंग तारीखों (Dates) को महीने, तिमाही या साल में ग्रुप करने के लिए Shift + Alt + Right Arrow का प्रयोग करें।

​Aam Taur Par Pooche Jane Wale Sawal FAQs

​Q1. Excel me Pivot Table banane ki sabse aasan shortcut key konsi hai

​Ans: एक्सेल में  पावट टेबल बनाने की सबसे आसान और लेटेस्ट शॉर्टकट की Alt + N + V + T है।

​Q2. Kya Pivot Table Shortcut Key sabhi Excel versions me kaam karti hai

​Ans: Alt + N + V + T एक्सेल 2013 और उसके बाद के सभी नए  वर्जन में काम करती है। वहीं Alt + D + P क्लासिक शॉर्टकट है जो पुराने और नए सभी  वर्जन में काम करता है।

​Q3. Pivot Table data refresh nahi ho raha, kya kare

​Ans: अगर  पावट टेबल  रिफ़ेश नहीं हो रहा है, तो  पावट टेबल पर क्लिक करके Alt + F5 दबाएं। इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि सोर्स डेटा की रेंज सही सिलेक्ट हुई है या नहीं।

​Nishkarsh Conclusion

​माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में महारत हासिल करने और अपनी स्पीड बढ़ाने के लिए Pivot Table Shortcut Key की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

Alt + N + V + T और Alt + F5 जैसी आसान शॉर्टकट कीज से आप अपना कीमती समय बचा सकते हैं और ऑफिस या रिपोर्टिंग का काम काफी तेजी से पूरा कर सकते हैं।

​अगर आपको पावट टेबल शॉर्टकट से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना है, तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं l

Leave a Comment