ADCA Full Form ADCA कंप्यूटर कोर्स क्या है? सिलेबस फीस और जॉब की पूरी जानकारी 2026

ADCA Full Form Advance Diploma in Computer Applications क्या है? जानें ADCA कोर्स का सिलेबस फीस अवधि करियर स्कोप और जॉब प्रोफाइल की पूरी जानकारी हिंदी में।

ADCA Full Form ADCA का फुल फॉर्म क्या है?

ADCA का फुल फॉर्म Advance Diploma in Computer Applications (एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) होता है। यह एक 1 साल (12 महीने) का डिप्लोमा कोर्स है,

जिसे 10वीं या 12वीं पास करने के बाद कोई भी स्टूडेंट कर सकता है।

अगर आप टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं और बेसिक से लेकर एडवांस कंप्यूटर स्किल्स सीखना चाहते हैं, तो ADCA कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत साबित हो सकता है।

​आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर चलाना सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि हर जॉब की बुनियादी जरूरत बन चुका है।

चाहे आप किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करना चाहते हों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों या खुद का कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहते हों  ADCA full form और इस कोर्स की जानकारी होना आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

​ADCA कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता है? (Modules & Syllabus)

ADCA कोर्स को आमतौर पर 2 सेमेस्टर में बांटा जाता है। हर सेमेस्टर में 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं।

सेमेस्टर 1: बेसिक कंप्यूटर & ऑफिस ऑटोमेशन

Computer Fundamentals कंप्यूटर का इतिहास हार्डवेयर सॉफ्टवेयर इनपुट/आउटपुट डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows) की जानकारी।

MS Office Package

MS Word डॉक्यूमेंट तैयार करना लेटर फॉर्मेटिंग रिज्यूमे बनाना।

MS Excel डेटा एंट्री फॉर्मूला और फंक्शन (VLOOKUP HLOOKUP IF Logical) चार्ट्स और पावट टेबल।

MS PowerPoint प्रेजेंटेशन बनाना एनिमेशन और स्लाइड डिजाइन।

MS Access डेटाबेस मैनेजमेंट की बुनियादी जानकारी।

Internet & Web Basics इंटरनेट सर्फिंग ईमेल भेजना/प्राप्त करना गूगल ड्राइव ऑनलाइन फॉर्म भरना और साइबर सिक्योरिटी टिप्स।

सेमेस्टर 2: एडवांस स्किल्स & अकाउंटिंग/डिजाइनिंग

Tally Prime / Tally ERP 9: एकाउंटिंग जीएसटी (GST) बिलिंग इन्वेंटरी मैनेजमेंट और वाउचर एंट्री।

Graphic Designing Basics

Photoshop फोटो एडिटिंग बैनर बनाना पोस्टर डिजाइन।

Corel,DRAW लोगो डिजाइन विजिटिंग कार्ड और  पैंफलेट बनाना।

Web Designing Intro HTML CSS और बेसिक वेब डेवलपमेंट की जानकारी।

Programming Concept: C C++ या Python का बेसिक परिचय कुछ संस्थानों के सिलेबस के अनुसार

​ADCA कोर्स करने के फायदे (Benefits of ADCA Course)

कम समय में ज्यादा नॉलेज केवल 1 साल में आपको ऑफिस ऑटोमेशन अकाउंटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग तीनों का ज्ञान मिल जाता है।

किफायती फीस अन्य प्रोफेशनल डिग्री की तुलना में ADCA कोर्स की फीस काफी कम होती है (लगभग ₹5,000 से ₹15,000 पूरे कोर्स की)

जॉब रेडी स्किल्स इस कोर्स को पूरा करते ही आप मार्केट में तुरंत नौकरी पाने के योग्य बन जाते हैं।

सभी स्ट्रीम्स के लिए उपयुक्त चाहे आप आर्ट्स साइंस या कॉमर्स के छात्र हों कोई भी इस कोर्स को आसानी से सीख सकता है।

​ADCA के बाद करियर विकल्प सैलरी और जॉब रोल्स

ADCA Full Form जानने और कोर्स पूरा करने के बाद सबसे बड़ा सवाल मन में आता है, इसके बाद जॉब कहां मिलेगी और सैलरी कितनी होगी?

​चूंकि ADCA में आपको एकाउंटिंग ऑफिस वर्क और बेसिक डिजाइनिंग तीनों सिखाई जाती हैं, इसलिए आपके लिए कई अलग-अलग फील्ड्स में करियर के रास्ते खुल जाते हैं।

​ADCA के बाद टॉप जॉब प्रोफाइल (Job Roles)

Data Entry Operator (डेटा एंट्री ऑपरेटर)

काम कंप्यूटर में कंपनी या संस्थान का डेटा फीड करना रिपोर्ट तैयार करना और रिकॉर्ड संभालना।

जरूरी स्किल अच्छी टाइपिंग स्पीड (हिंदी/अंग्रेजी) और MS Excel की जानकारी।

Office Assistant / Computer Operator (कंप्यूटर ऑपरेटर)

काम ऑफिस के दैनिक कंप्यूटर से जुड़े काम लेटर ड्राफ्टिंग ईमेल हैंडलिंग और फाइल मैनेजमेंट।

Tally / Accounting Assistant अकाउंटेंट असिस्टेंट

काम दुकानों शोरूम या कंपनियों में बिल बनाना GST रिटर्न की तैयारी और Tally पर दैनिक लेन देन की एंट्री करना।

Graphic Designer / DTP Operator:

काम प्रिंटिंग प्रेस या एडवर्टाइजिंग एजेंसी में पोस्टर फ्लेक्स विजिटिंग कार्ड और सोशल मीडिया पोस्ट डिजाइन करना।

Front Desk Executive / Receptionist

काम ग्राहकों या विजिटर्स से बातचीत करना अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना और कंप्यूटर पर एंट्री करना।

​जॉब कहां-कहां मिल सकती है? (Employment Sectors)

प्राइवेट सेक्टर IT कंपनियां स्कूल/कॉलेज अस्पताल बैंक प्रिंटिंग प्रेस मॉल और प्राइवेट फर्म्स।

सरकारी सेक्टर डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए निकलने वाली संविदा या परमानेंट वैकेंसी।

फ्रीलांसिंग & सेल्स एलपॉयमेंट आप खुद का साइबर कैफे जन सेवा केंद्र (CSC) या घर बैठे ऑनलाइन फ्रीलांस काम (डेटा एंट्री, फोटो एडिटिंग) शुरू कर सकते हैं।

​ADCA के बाद सैलरी Salary Expectations

अनुभव का स्तर

औसतन शुरुआती सैलरी प्रति माह

फ्रेशर (Fresher)

₹10,000 /₹15,000

1/2 साल का अनुभव

₹18,000 / ₹25,000

फ्रीलांसिंग / खुद का बिजनेस

₹15,000 /₹40,000+ काम पर निर्भर

नोट सैलरी आपकी लोकेशन कंपनी और आपकी पर्सनल स्किल्स/टाइपिंग स्पीड पर निर्भर करती है।

​ ADCA कोर्स कहां से करें फीस योग्यता और जरूरी टिप्स

​अगर आपने ADCA full form और इसके फायदों को समझकर इस कोर्स में एडमिशन लेने का मन बना लिया है,

तो एडमिशन से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

​एडमिशन के लिए योग्यता और फीस (Eligibility & Fees)

योग्यता Eligibility

​किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।

​अंग्रेजी पढ़ने और समझने की बुनियादी जानकारी ताकि सॉफ्टवेयर समझ आ सकें

​उम्र की कोई सख्त सीमा नहीं होती।

कोर्स की फीस (Course Fees)

सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान: ₹4,000 से ₹8,000 पूरा कोर्स

प्राइवेट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट: ₹8,000 से ₹15,000 पूरा कोर्स

​कई इंस्टीट्यूट में फीस महीने के हिसाब से (₹600  ₹1200/महीना) देने की सुविधा भी होती है।

​सही इंस्टीट्यूट का चुनाव कैसे करें

​एडमिशन लेने से पहले इन 4 बातों की जांच जरूर करें:

मान्यता (Recognition) संस्थान रजिस्टर्ड (ISO Certified या Govt Recognized) होना चाहिए ताकि सर्टिफिकेट की वैल्यू हर जगह हो।

प्रैक्टिकल लैब कंप्यूटर लैब में सभी सिस्टम वर्किंग कंडीशन में हों और हर बच्चे को पर्याप्त प्रैक्टिकल टाइम मिले।

अपडेटेड सिलेबस चेक करें कि इंस्टीट्यूट में Tally Prime लेटेस्ट MS Office और बेसिक डिजाइनिंग सिखाई जा रही है या नहीं।

स्टूडेंट रिव्यू पुराने स्टूडेंट्स से फैकल्टी और पढ़ाई के माहौल के बारे में फीडबैक लें।

​ADCA कोर्स में सफलता पाने के लिए 4 टिप्स

रोजाना थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर ध्यान दें l कंप्यूटर सिर्फ पढ़ने से नहीं चलाने से आता है। क्लास के बाद लैब में ज्यादा समय बिताए

टाइपिंग स्पीड बढ़ाएं अपनी हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड पर रोजाना 30 मिनट काम करें कम से कम 30/35 WPM का टारगेट रखें

एक्सेल फॉर्मूले मास्टर करें MS Excel के एडवांस फॉर्मूले (VLOOKUP INDEX MATCH Pivot Table) आपको दूसरों से आगे रखते हैं।

खुद के प्रोजेक्ट्स बनाएं कोर्स के दौरान अपना रिज्यूमे खुद बनाएं फोटो एडिटिंग की प्रैक्टिस करें और फेक कंपनी का डेटा बनाकर Tally में एंट्री करें।

​निष्कर्ष (Conclusion)

ADCA full form यानी Advance Diploma in Computer Applications केवल एक कोर्स नहीं, बल्कि डिजिटल करियर की पहली सीढ़ी है।

कम बजट और कम समय में अगर आप ऐसी स्किल सीखना चाहते हैं जो आपको तुरंत रोजगार दिला सके तो ADCA आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

​Which Computer Course is the Best for Jobs (2026 की पूरी जानकारी)

सही संस्थान चुनें प्रैक्टिकल पर ध्यान दें और अपने स्किल्स को लगातार अपडेट करते रहें।

Leave a Comment