Advanced diploma in computer application course क्या है? जानें इसका 2026 का सिलेबस फीस योग्यता Tally & DTP मॉड्यूल्स और कोर्स के बाद करियर स्कोप की पूरी जानकारी।
आज के इस डिजिटल दौर में कंप्यूटर का ज्ञान केवल एक अतिरिक्त योग्यता नहीं बल्कि हर करियर की अनिवार्य शर्त बन चुका है।
चाहे आप किसी निजी कंपनी में कॉर्पोरेट नौकरी करना चाहते हों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों या फिर खुद का कोई स्टार्टअप या डिजिटल सेंटर शुरू करने का इरादा रखते हो कंप्यूटर साक्षरता सबसे पहला और मजबूत कदम है।
बाजार में कई तरह के शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध हैं,
लेकिन यदि आप एक ऐसा कोर्स खोज रहे हैं जो बहुत कम समय में आपको थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल काम में भी महारत हासिल करा दे तो advanced diploma in computer application course आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।
यदि आप 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और करियर की दिशा को लेकर असमंजस में हैं,
तो यह विस्तृत लेख आपके सभी सवालों का सटीक और व्यावहारिक जवाब देगा।
इस पोस्ट में हम advanced diploma in computer application course के हर उस पहलू पर बारीकी से चर्चा करेंगे जो आपको एक सफल आईटी और अकाउंटिंग प्रोफेशनल बनाने में मदद करेगा।
Advanced Diploma in Computer Application Course क्या है l
सरल शब्दों में समझें तो advanced diploma in computer application course जिसे आमतौर पर संक्षेप में ADCA कोर्स कहा जाता है l
एक 1 वर्ष (12 महीने) की अवधि का डिप्लोमा प्रोग्राम है। इस कोर्स को मुख्य रूप से दो सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है।
साधारण बेसिक कंप्यूटर कोर्स जैसे CCC या 3 महीने का बेसिक कोर्स आपको केवल कंप्यूटर चालू करने टाइपिंग करने और साधारण डॉक्यूमेंट बनाने तक सीमित रखते हैं।
इसके विपरीत advanced diploma in computer application course में आपको बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन्स से लेकर एडवांस लेवल के सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन फाइनेंशियल अकाउंटिंग (Tally Prime) ग्राफिक डिजाइनिंग वेब डिजाइनिंग की नींव और डेटाबेस मैनेजमेंट का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है।
इस कोर्स का मूल उद्देश्य छात्र को इस काबिल बनाना है कि वह कोर्स खत्म होते ही सीधे किसी भी ऑफिस में काम संभाल सके।
इस कोर्स के लिए योग्यता Eligibility Criteria
advanced diploma in computer application course की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दाखिला लेने के लिए किसी विशेष बैकग्राउंड या कठिन तकनीकी ज्ञान की पहले से कोई जरूरत नहीं होती।
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं पास छात्र इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
चाहे आपने आर्ट्स कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की हो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं।
न्यूनतम अंक अधिकतर संस्थानों में किसी उच्च प्रतिशत की शर्त नहीं होती। यदि आप पासिंग मार्क्स (33% से 45%) भी रखते हैं, तो आसानी से एडमिशन मिल जाता है।
आयु सीमा इस कोर्स के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
एक स्कूल पास आउट छात्र कॉलेज स्टूडेंट गृहिणी या पहले से काम कर रहे प्रोफेशनल भी अपनी स्किल्स बढ़ाने के लिए इसे जॉइन कर सकते हैं।
तकनीकी ज्ञान आपको पहले से कंप्यूटर चलाना आना जरूरी नहीं है। कोर्स की शुरुआत एकदम बेसिक स्तर (Zero Level) से की जाती है।
कोर्स की अवधि और फीस संरचना Duration & Fee Structure
कोर्स की अवधि: 1 वर्ष (12 महीने) जिसे 6/6 महीने के 2 सेमेस्टर में बांटा जाता है। कुछ संस्थान इसे फास्ट ट्रैक मोड में 8 से 10 महीने में भी पूरा कराते हैं,
औसत फीस: ₹5,000 से लेकर ₹25,000 तक
फीस का अंतर इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के संस्थान का चयन कर रहे हैं,
सरकारी व एनजीओ केंद्र: ₹3,000 से ₹8,000 तक।
प्राइवेट मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट: ₹10,000 से ₹20,000 तक।
हाई-टेक व एलीट ट्रेनिंग सेंटर: ₹20,000 से ₹30,000 तक।
अधिकतर संस्थान छात्रों की सुविधा के लिए इस फीस को मासिक (Monthly Instalments) किस्तों में चुकाने का विकल्प भी प्रदान करते हैं।
Advanced Diploma in Computer Application Course का सिलेबस
advanced diploma in computer application course का पाठ्यक्रम बेहद संतुलित तरीके से तैयार किया जाता है ताकि विद्यार्थी पर एक साथ पढ़ाई का बोझ न पड़े और वह धीरे धीरे सभी तकनीकों में पारंगत हो सके।
सेमेस्टर 1/ फंडामेंटल्स ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑफिस एप्लिकेशन
कंप्यूटर फंडामेंटल्स Computer Fundamentals
कंप्यूटर का परिचय इतिहास और जनरेशन।
इनपुट और आउटपुट डिवाइसेज की समझ (Keyboard Mouse Scanner Printer Monitor)।
मेमोरी और स्टोरेज डिवाइसेज (RAM ROM Hard Drive SSD)
सीपीयू (CPU) का आंतरिक आर्किटेक्चर और असेंबलिंग की बेसिक जानकारी।
ऑपरेटिंग सिस्टम और विंडोज (Operating Systems & Windows)
Windows 10 और Windows 11 का व्यावहारिक उपयोग।
फाइल और फोल्डर मैनेजमेंट सिस्टम सेटिंग्स कंट्रोल पैनल।
टास्क मैनेजर डिस्क क्लीनअप और विंडोज सिक्योरिटी।
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैकेज MS Office Suite Complete
MS Word डॉक्यूमेंट क्रिएशन फॉर्मेटिंग टेबल बनाना मेल मर्ज (Mail Merge) हेडर व फ़ूटर सेट करना और प्रोफेशनल रिपोर्ट्स तैयार करना।
MS Excel (Advanced) डेटा एंट्री फॉर्मूला और फंक्शंस (SUM AVERAGE IF VLOOKUP XLOOKUP HLOOKUP) चार्ट्स परिवोट टेबल (Pivot Table) डेटा फिल्टरिंग कंडीशनल फॉर्मेटिंग और ऑटोमेशन।
MS PowerPoint प्रभावी और आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करना एनिमेशन इफेक्ट्स कस्टम लेआउट और बिजनेस स्लाइड शो।
MS Access डेटाबेस क्रिएशन टेबल बनाना क्वेरी चलाना फॉर्म्स और रिपोर्ट्स तैयार करना।
इंटरनेट इंटरनेट सिक्योरिटी और डिजिटल सर्विसेज
वेब ब्राउजर का सही इस्तेमाल और एडवांस सर्च तकनीकें।
ईमेल कम्युनिकेशन CC/BCC का उपयोग अटैचमेंट और प्रोफेशनलिज्म।
ऑनलाइन बैंकिंग UPI डिजिटल वाल्टर्स और ई कॉमर्स सेफ्टी
साइबर अपराधों से बचाव एंटीवायरस और पासवर्ड सिक्योरिटी।
सेमेस्टर 2/ अकाउंटिंग ग्राफिक डिजाइनिंग व वेब बेसिक्स
फाइनेंशियल अकाउंटिंग और टैली Tally Prime with GST
अकाउंटिंग के मूलभूत नियम (Golden Rules of Accounting)
लेजर ग्रुप्स वाउचर एंट्री (Sales Purchase Receipt Payment Journal)
इन्वेंटरी और स्टॉक मैनेजमेंट Stock Groups Units of Measure
GST कंप्यूटेशन CGST SGST IGST की एंट्री और टीडीएस (TDS) की बेसिक जानकारी।
बैलेंस शीट प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट और ट्रायल बैलेंस जनरेट करना।
डेस्कटॉप पब्लिशिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग (DTP Modules)
Adobe Photoshop फोटो एडिटिंग बैकग्राउंड रिमूवल, कलर करेक्शन बैनर सोशल मीडिया पोस्ट और पोस्टर डिजाइन करना।
CorelDraw वेक्टर ग्राफिक्स लोगो डिजाइन विजिटिंग कार्ड पम्पलेट और मैगजीन कवर तैयार करना।
Page/Maker / Canva टाइप सेटिंग बुक्स और ब्रोशर का लेआउट तैयार करना तथा मॉडर्न ए आई आधारित डिजाइनिंग।
वेब डिजाइनिंग और प्रोग्रामिंग का परिचय Web Basics
HTML5 वेब पेज का ढांचा और स्ट्रक्चर तैयार करना।
CSS3 वेब पेजों की स्टाइलिंग कलर फॉन्ट और लेआउट सेट करना।
JavaScript Basics वेब पेज में बेसिक इंटर एक्टीविटी जोड़ना l
C / C++ या Python की बुनियादी जानकारी लॉजिकल थिंकिंग वेरी एपल्स लूप्स और कंडीशनल स्टेटमेंट्स।
किसी भी कोर्स को चुनने से पहले हर छात्र और उसके अभिभावक के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है,
इस कोर्स को पूरा करने के बाद भविष्य क्या है? यदि आप advanced diploma in computer application course को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं,
तो करियर के मामले में आपके सामने संभावनाओं का एक विशाल द्वार खुल जाता है।
डिजिटल क्रांति के इस दौर में आज छोटी से छोटी दुकान से लेकर बहुराष्ट्रीय (MNC) कंपनियों तक को ऐसे कर्मचारियों की सख्त जरूरत है जो कंप्यूटर पर कुशलता से काम संभाल सकें।
advanced diploma in computer application course आपको किसी एक क्षेत्र में बांधकर नहीं रखता बल्कि यह आपको मल्टी-टास्किंग बनाता है।
जॉब रोल्स और करियर के विकल्प
इस डिप्लोमा को पूरा करने के बाद आप विभिन्न सेक्टर्स में निम्नलिखित महत्वपूर्ण पदों पर काम कर सकते हैं:
डेटा एंट्री ऑपरेटर / कंप्यूटर ऑपरेटर (Data Entry Specialist)
काम का स्वरूप कंपनियों अस्पतालों बैंकों स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में डेटा को सुरक्षित रखना MS Excel में रिपोर्ट्स बनाना और फाइलों का रखरखाव करना।
आवश्यक स्किल्स अच्छी टाइपिंग स्पीड (हिंदी व अंग्रेजी) MS Excel पर पकड़ और ध्यानपूर्वक काम करने की क्षमता।
Tally & GST अकाउंटेंट (Account Assistant)
काम का स्वरूप advanced diploma in computer application course में सिखाए गए Tally Prime की मदद से व्यापारियों व फर्मों का हिसाब-किताब रखना बिल बनाना स्टॉक की जानकारी दर्ज करना और GST रिटर्न तैयार करना।
आवश्यक स्किल्स Tally Prime अकाउंटिंग रूल्स और बेसिक टैक्स नॉलेज।
जूनियर ग्राफिक डिजाइनर (Junior Graphic Designer)
काम का स्वरूप एडवरटाइजिंग एजेंसियों प्रिंटिंग प्रेस डिजिटल मीडिया हाउस या यूट्यूब चैनल्स के लिए थंबनेल विजिटिंग कार्ड बैनर पम्पलेट और सोशल मीडिया ग्राफिक्स बनाना।
आवश्यक स्किल्स Photoshop CorelDraw और क्रिएटिव सोच।
ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर / एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (Office Assistant)
काम का स्वरूप दफ्तर के रोजमर्रा के कंप्यूटर कार्यों को संभालना ईमेल का जवाब देना मीटिंग्स के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करना और क्लाइंट्स से पत्राचार करना।
आवश्यक स्किल्स MS Office ईमेल एटीकेट्स और कम्यूनिकेशन स्किल्स।
जूनियर वेब डिजाइनर (Junior Web Designer)
काम का स्वरूप छोटी कंपनियों के लिए बेसिक वेब पेज डिजाइन करना मौजूदा वेबसाइट्स का कंटेंट अपडेट करना और लेआउट सही करना।
आवश्यक स्किल्स HTML CSS बेसिक JavaScript और फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल।
लैब इन चार्ज / कंप्यूटर फैकल्टी (Computer Lab Instructor)
काम का स्वरूप स्कूलों कोचिंग संस्थानों या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में नए छात्रों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान देना और लैब के सिस्टम्स की देखभाल करना।
सैलरी पैकेज और करियर ग्रोथ Salary Structure
advanced diploma in computer application course के बाद मिलने वाली शुरुआती सैलरी आपके चुने गए शहर कंपनी के आकार और आपकी व्यक्तिगत व्यावहारिक योग्यता (Practical Skill) पर निर्भर करती है:
|
जॉब प्रोफाइल |
शुरुआती सैलरी (फ्रेशर) |
2 से 3 वर्ष के अनुभव के बाद |
|---|---|---|
|
डेटा एंट्री ऑपरेटर |
₹12,000 / ₹18,000 प्रति माह |
₹22,000 / ₹30,000 प्रति माह |
|
Tally / GST अकाउंटेंट |
₹15,000 / ₹25,000 प्रति माह |
₹30,000 / ₹50,000 प्रति माह |
|
ग्राफिक डिजाइनर |
₹16,000 / ₹24,000 प्रति माह |
₹35,000 / ₹60,000 प्रति माह |
|
ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर |
₹15,000 / ₹22,000 प्रति माह |
₹28,000 / ₹40,000 प्रति माह |
|
जूनियर वेब डिजाइनर |
₹18,000 / ₹28,000 प्रति माह |
₹40,000 / ₹70,000 प्रति माह |
नोट मेट्रों शहरों जैसे दिल्ली मुंबई बेंगलुरु नोएडा में शुरुआत सैलरी छोटे शेयरों की तुलना में 20%से 30%अधिक हो सकती है l
सेल्फ/एम्प्लॉयमेंट और फ्रीलांसिंग अपना खुद का बिजनेस शुरू करें
यदि आप किसी दूसरे के यहां नौकरी नहीं करना चाहते और अपना खुद का मालिक बनना चाहते हैं,
तो advanced diploma in computer application course आपको आत्मनिर्भर बनने के कई बेहतरीन अवसर देता है:
सीएससी (CSC) या जन सेवा केंद्र खोलें आप अपने स्थानीय इलाके में ग्राहक सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं।
इसके माध्यम से आप आय प्रमाण पत्र आधार कार्ड अपडेट पैन कार्ड ऑनलाइन फॉर्म भरना रेलवे टिकट बुकिंग और बैंकिंग सेवाएं देकर हर महीने ₹25,000 से ₹50,000 तक आसानी से कमा सकते हैं।
अपना खुद का कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर यदि आपके पास पढ़ाने का हुनर है, तो आप अपने गांव या शहर में एक छोटा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं और बच्चों को बेसिक कंप्यूटर व Tally सिखा सकते हैं।
प्रिंटिंग व फ्लेक्स बोर्ड की दुकान: Photoshop और CorelDraw की मदद से आप शादी के कार्ड फ्लेक्स बोर्ड पोस्टर विजिटिंग कार्ड और ऑनलाइन प्रिंटिंग का काम शुरू कर सकते हैं।
घर बैठे फ्रीलांसिंग Freelancing from Home UP Wark Fiverr Freelancer जैसी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स पर अकाउंट बनाकर आप पूरी दुनिया के
क्लाइंट्स के लिए घर बैठे डेटा एंट्री फोटो एडिटिंग Tally अकाउंटिंग और वेब डिजाइनिंग का काम करके डॉलर में कमाई कर सकते हैं।
advanced diploma in computer application course में प्रवेश लेने से पहले कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातों को समझना जरूरी है।
गलत संस्थान का चुनाव या आउटडेटेड (पुराना) सिलेबस पढ़ने से आपके पैसे और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं।
में हम बात करेंगे कि सही संस्थान कैसे चुनें इस कोर्स से जुड़े नए तकनीकी ट्रेंड्स क्या हैं, और छात्रों द्वारा बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के सटीक जवाब क्या हैं।
2026 में ADCA कोर्स में आए लेटेस्ट बदलाव और ट्रेंड्स
तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है। जो कंप्यूटर कोर्स आज से 5 साल पहले पढ़ाए जाते थे l वे आज के दौर में उतने कारगर नहीं हैं।
इसलिए एक अच्छे advanced diploma in computer application course में अब निम्नलिखित आधुनिक तकनीकों को भी शामिल किया जा रहा है:
AI टूल्स का इस्तेमाल (AI Tools Integration) अब सिर्फ MS Office या Photoshop सीखना काफी नहीं है। आधुनिक संस्थानों में ChatGPT Canva AI Excel AI Add/ins का उपयोग सिखाया जा रहा है ताकि आप अपना काम 10 गुना तेजी से निपटा सकें।
Tally Prime का एडवांस वर्जन पुराने Tally 9 या Tally ERP को अब पूरी तरह बदल दिया गया है।
अब advanced diploma in computer application course में Tally Prime के साथ साथ ई वे बिल (E/Way Bill) ई इन्वॉयसिंग और क्लाउड ब्रांड अकाउंटिंग भी सिखाई जाती है।
साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए अब पाठ्यक्रम में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेफ ब्राउजिंग और पर्सनल डेटा सेफ्टी से जुड़े चैप्टर्स को अनिवार्य रूप से जोड़ा गया है।
गूगल वर्क स्पेस (Google Workspace) केवल MS Office ही नहीं बल्कि ऑनलाइन काम करने के लिए Google Docs Google Sheets Google Slides और Google Drive का एडवांस प्रयोग भी सिखाया जाता है।
सही कंप्यूटर इंस्टीट्यूट कैसे चुनें Step/by/Step Check Guide
एडमिशन लेने से पहले नीचे दी गई चेकलिस्ट को जरूर ध्यान में रखें l
संस्थान की मान्यता (Affiliation & Certification) सुनिश्चित करें कि जिस संस्थान से आप advanced diploma in computer application course कर रहे हैं,
वह ISO सर्टिफाइड हो, MSME में रजिस्टर्ड हो या NIELIT/UGC/विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हो।
बिना मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट की वैल्यू सरकारी नौकरियों में शून्य हो सकती है।
लैब सुविधा और प्रैक्टिकल टाइम (1 Student 1 PC) यह पक्का करें कि लैब में आपको प्रैक्टिस के लिए व्यक्तिगत कंप्यूटर मिले। थ्योरी के बजाय प्रैक्टिकल पर 70% ध्यान देने वाले संस्थान को ही चुनें।
शिक्षकों का अनुभव (Faculty) पढ़ाने वाले टीचर्स को केवल किताबी ज्ञान न हो बल्कि उन्हें Tally DTP और वेब डिजाइनिंग का रियल-वर्ल्ड प्रैक्टिकल अनुभव भी होना चाहिए।
अपडेटेड सिलेबस एडमिशन से पहले उनका सिलेबस मांगें और चेक करें कि उसमें Windows 11, Tally Prime और एडवांस एक्सल शामिल है या नहीं।
इंटरव्यू और प्लेसमेंट हेल्प क्या संस्थान कोर्स पूरा होने के बाद जॉब दिलाने या इंटरव्यू की तैयारी कराने में कोई मदद करता है?
अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल FAQs
Q1. क्या 10वीं पास छात्र advanced diploma in computer application course कर सकते हैं?
उत्तर: हां 10वीं पास छात्र इस कोर्स में आसानी से एडमिशन ले सकते हैं। कई संस्थानों में 10वीं के बाद इस डिप्लोमा को करियर का आधार बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
Q2. क्या advanced diploma in computer application course करने के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?
उत्तर: बिल्कुल SSC रेलवे राज्य पुलिस विभाग हाई कोर्ट क्लर्क और विभिन्न पटवारी/अमीन भर्ती परीक्षाओं में 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा मांगा जाता है।
यदि आपका सर्टिफिकेट किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से है, तो वह सरकारी नौकरी के लिए पूरी तरह मान्य होता है।
Q3. इस कोर्स में पढ़ाई हिंदी में होती है या अंग्रेजी में?
उत्तर: advanced diploma in computer application course की पढ़ाई द्विभाषी (Bilingual हिंदी और अंग्रेजी दोनों) माध्यम में होती है।
कंप्यूटर की कमांड्स अंग्रेजी में होती हैं, लेकिन उनकी व्याख्या और नोट्स पूरी तरह आपकी सरल भाषा (हिंदी) में उपलब्ध कराए जाते हैं।
Q4. क्या इस कोर्स को ऑनलाइन किया जा सकता है?
उत्तर: हां कई प्लेटफॉर्म्स और मान्यता प्राप्त संस्थान अब इस कोर्स को ऑनलाइन मोड में भी ऑफर करते हैं।
हालांकि, यदि आपके पास घर पर लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, तो ऑफलाइन इंस्टीट्यूट जॉइन करना अधिक फायदेमंद होता है ताकि आपको लैब में भरपूर प्रैक्टिस मिल सके।
Q5. ADCA और DCA में क्या अंतर है?
उत्तर: DCA (Diploma in Computer Application) 6 महीने का एक बुनियादी कोर्स होता है जिसमें केवल बेसिक कंप्यूटर और MS Office की जानकारी दी जाती है।
वहीं advanced diploma in computer application course 1 साल का होता है, जिसमें DCA की सभी बातों के अलावा Tally Prime GST Photoshop CorelDraw और वेब पेज डिजाइनिंग जैसे एडवांस मॉड्यूल्स विस्तार से शामिल होते हैं।
करियर एडवाइस और निष्कर्ष Expert Advice
यदि आप अपने समय और पैसे का सही उपयोग करते हुए एक ऐसा हुनर सीखना चाहते हैं जो आपको जीवन भर रोजगार की गारंटी दे तो advanced diploma in computer application course आपके लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
केवल सर्टिफिकेट हासिल करने के उद्देश्य से एडमिशन न लें बल्कि कोर्स के दौरान खुद को हर सॉफ्टवेयर में व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाएं।
MS Excel में शॉर्टकट कीज का इस्तेमाल Tally में सटीक वाउचर एंट्री और Photoshop में बेहतरीन फिनिशिंग ही आपको भीड़ से अलग बनाएगी।
आज ही अपने नजदीकी किसी प्रतिष्ठित व मान्यता प्राप्त कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में जाएं उनका सिलेबस जांचें और अपने उज्ज्वल करियर की शुरुआत करने के लिए advanced diploma in computer application course में अपना नामांकन कराएं।
Diploma in Computer Application (DCA) क्या है? कोर्स सिलेबस फीस और करियर की पूरी जानकारी 2026

janavicomputercourse.com एक शैक्षणिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य छात्रों युवाओं और beginners को Basic Computer Course और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सही सरल और भरोसेमंद जानकारी देना है।
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर की basic से advanced जानकारी आसान भाषा में दी जाती है, ताकि कम पढ़े-लिखे यूजर भी आसानी से समझ सकें।
यहां आपको Basic Computer Course से जुड़े सभी जरूरी टॉपिक जैसे
Computer Fundamentals Hardware Software Input Devices Output Devices MS Word Excel Internet Email आदि की step-by-step जानकारी मिलती है।
हिन्दी में
Rekha Devi एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5+ वर्षों से कंप्यूटर कोर्स और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर भरोसेमंद जानकारी साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
🌐 Website
https://janavicomputercourse.com